SIP क्या है और SIP में इन्वेस्ट कैसे करे (2023) – SIP Kya Hai In Hindi

आप अगर निवेश करने के लिए कोई हाईली रिटर्न प्रदान करने वाला प्लान लेने का सोच रहे है तो आपके लिए SIP बेस्ट माना जा सकता है। अगर आपके पास एक साथ बहुत सारा पैसा निवेश करने को नही है लेकिन आप अच्छे कंपनी में अपना पैसा निवेश करना चाहते है तो ऐसी स्थिति में भी SIP ही आपके लिए बेहतर विकल्प बनता है। 

अगर आप भी जानना चाहते है कि यह SIP kya hai? यह कैसे काम करता है?, इसके प्रकार क्या है? तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको SIP से संबंधित हर छोटी बड़ी जानकारी प्रदान करने का प्रयास करेंगे। तो चलिए अब बिना किसी देरी के शुरू करते है।

SIP क्या है – What is SIP in Hindi

SIP को systematic investment plan के नाम से जाना जाता है। यह निवेश करने का ही एक तरीका होता है। जो म्यूचुअल फंड के द्वारा ही ऑफर किया जाता है।

SIP के द्वारा आप म्यूचुअल फंड में अपना पैसे एक बार देने के बजाए नियमित समय में एक नियमित राशि को निवेश करते रहते है। इस तरह से निवेशकों के लिए बड़े और अच्छे रिटर्न प्रदान करने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश करना आसान हो जाता है।

मुख्य तौर पर भारतीय म्यूचुअल फंड निवेशकों को SIP के द्वारा निवेश करना ज्यादा आसान दिखाई देता हैं। अगर आप SIP और SIP account के बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए सेक्शन को पढ़ना चाहिए।

SIP का पूरा नाम क्या है – SIP Full in Hindi

SIP को Systematic Investment Plan (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान )के नाम से जाना जाता है।

SIP Account क्या होता हैं?

अगर आप SIP के द्वारा निवेश करना चाहते है तो आपको सबसे पहले SIP Account खुलवाने की जरूरत होती है। आपने अगर SIP के द्वारा निवेश करने का सोच लिया है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने बैंक या आप खुद अपने घर से किसी भी शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग ऐप को डाउनलोड करके उसमे SIP के तहत म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते है।

म्यूचुअल फंड में SIP के तौर पर निवेश करने के लिए आपको निश्चित समय में, निश्चित अमाउंट का पैसे निवेश करना होगा। म्यूचुअल फंड में निवेश करके लाभ कमाने के आपको 10 20 फंड में निवेश करने की ज़रूरत नही है। आप 2 से 4 म्यूचुअल फंड में निवेश करके पैसा कमा सकते है।

SIP कैसे काम करता हैं?

आप अगर जानना चाहते है कि यह SIP किस तरह से काम करता है? तो उसके लिए आपको इस सेक्शन को ध्यान से समझने का प्रयास करना होगा। 

जब आप किसी भी म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश करने के लिए SIP को चुनते है तो आप अपने द्वारा निवेश किए हुए पैसे के वैल्यू के अनुरूप ही म्यूचुअल फंड का पार्ट खरीदते है।

आप जब म्यूचुअल फंड में पैसा डालते है तो बाजार चाहे ऊपर जाए या नीचे आपको दोनो ही अवस्था में लाभ ही प्राप्त होता है। इससे समझना थोड़ा कठिन हो सकता है। लेकिन यह कुछ इस तरह होता है जब बाजार नीचे जाता है तो आप अधिक फंड यूनिट खरीदते है और जब बाजार नीचे जाता है तो आप कम यूनिट फंड खरीदते है। 

वही आपके जानकारी के लिए बता दे कि म्यूचुअल फंड का NAV ( Net Asset Value) हर दिन ही अपडेट किया जाता है। 

SIP को समझने के लिए आपको दो term को समझना बेहद जरूरी हो जाता है। वो हमने नीचे बताया हुआ है, जैसे,

Rupee Cost Averaging

आपको अब यह तो समझ आ गया है कि SIP को बाजार के उतार चढाव से बचाता है और आपके निवेश को सेफ रखता है। इसी तरह SIP आपके जोखिम को कम करता है। साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करता है कि आप हमेशा बाजार के गिरने पर ही फंड यूनिट खरीदे।

Compounding

अगर आपको सेल्फ फाइनेंस की थोड़ी बहुत भी जानकारी है तो आपको compounding के बारे में जानकारी होगी। Compounding उस टर्म को डिफाइन करता है जब आप हर महीने छोटा छोटा अमाउंट को लंबे समय तक बचाए। जिसके बाद वो काफी बड़ा अमाउंट बन जाता है। जो आपको काफी अच्छा रिटर्न प्रदान करता है। इसे ही compounding कहा जाता है।

SIP कितने प्रकार के होते है? – Types Of SIP in Hindi

SIP के प्रकार की बात करे तो यह कई तरीके के होते है। म्यूचुअल फंड आपको कई तरीके से निवेश करने के विकल्प प्रदान करते हैं। इसे ही SIP के नाम से जाना जाता है। 

Regular SIP

यह किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का सबसे सरल और सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले तरीके में से एक है। इस regular SIP के माध्यम से आप प्रति महीने में 2 बार, महीने में एक बार, 2 महीने में 1 बार, 3 महीने में 1 बार या फिर 6 महीने में एक बार निवेश करने का विकल्प चुन सकते है।

अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए कोई निवेश करना चाह रहे है तो आपके लिए Regular SIP सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस तरह के SIP में आप अपने द्वारा निवेश किए जाने वाले अमाउंट में न ही बढ़ोतरी कर सकते है न ही उसे कम का सकते है।

Top Up SIP

 इस Top up SIP को Step up SIP के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह के SIP प्लान में आपको नियमित समय पर अपने द्वारा निवेश किए जाने वाले अमाउंट को बढ़ाने का भी मौका प्राप्त होता है।

Top Up SIP और compounding के प्रिंसिपल पर काम करके आप अच्छा खासा पैसा बना सकते है। अगर आप एक salaried employee है तो आपके लिए Top up SIP बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अगर आपकी सैलरी प्रति 6 महीने में बढ़ती है तो आप अपने SIP के योगदान को भी बढ़ा सकते है। 

Trigger SIP

यह Trigger SIP मुख्य तौर पर उन लोगो के लिए फायदेमंद होता है जिन्हे शेयर मार्केट की जानकारी होती है। जिन्हे पता होता है कि शेयर मार्केट में कब क्या होने वाला है? अगर आपको भी इस इन सब तरह की जानकारी है तो ही आपको Trigger SIP का विकल्प चुनना चाहिए। 

जब आप Trigger SIP के द्वारा पैसा निवेश करते है तो आप खुद cash out का विकल्प भी चुन सकते है। यह मुख्य तौर से देखा जाए तो शेयर मार्केट की समझ रखने वाले युवक के लिए ही है।

Flexible SIP

अगर आप एक बिजनेस मैन है और आप SIP में निवेश करना चाहते है तो यह Flexible SIP आपके लिए ही बना है। इस SIP के द्वारा आप अपने द्वारा निवेश किए जाने वाले पैसे के अमाउंट को ऊपर नीचे कर सकते है। 

अगर मार्केट अच्छा चल रहा है तो आप अधिक पैसा भीं निवेश कर सकते है। वही अगर बाजार अच्छा नही चल रहा है तो आप कम पैसे भी निवेश कर सकते है। अगर आप अपने पैसे को अपना खुद का नियंत्रण रखना कहते है तो आप Flexible SIP के विकल्प को चुन सकते है।

Perpetual SIP

अगर आप SIP में निवेश करना चाहते है लेकिन आपके पास कोई ऐसा सपना या कोई लक्ष्य नही है तो आपके लिए Perpetual SIP का विकल्प अच्छा साबित हो सकता है।

इस Perpetual SIP के द्वारा आप अपने द्वारा निवेश किए हुए पैसे को जब तक चाहे तब तक निवेश कर सकते है। वही जब आपको पैसे की जरूरत हो आप उसे निकाल सकते है।

SIP के फायदे क्या है?

आपकों इस बात की जानकारी हो गई है कि SIP कैसे काम करते है?, इसके प्रकार क्या है? लेकिन अगर आप SIP के फायदे को जानेंगे तो हो सकता है आप भी SIP के तहत निवेश करना शुरू कर दे। 

आपको पैसे निवेश करना सिखाता है।

आपने अगर हाल ही में कमाना शुरू किया है तो आपके लिए SIP investment के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अगर आपको अभी यह मालूम नही है कि आपको किस वजह से निवेश करना है तो आप Perpetual SIP को चुन सकते है। 

इस तरह के SIP में आप फ्यूचर में जरूरत होने पर अपने द्वारा निवेश किए हुए पैसे को अच्छे रिटर्न्स के साथ प्राप्त कर पाएंगे।

कम पैसे से कर सकते है

अभी भी काफी लोगो को लगता है कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए लाखो रुपए की ही जररूत होती है। सच में देखा जाए तो ऐसा नही है। आप केवल 500 रुपए के साथ भी म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू कर सकते है।

समय के साथ निवेश में बढ़ोतरी

आपकी सैलरी प्रति वर्ष 20 प्रतिशत से बढ़ती है तो आप चाहें तो आप प्रति महीने या प्रति 6 महीने में अपने द्वारा निवेश किए हुए पैसे की संख्या को भी बढ़ा सकते है। आप लम्बे समय तक ऐसा करते जाते है तो ऐसा करते जाते है तो आप काफी अच्छा अमाउंट SIP के तहत प्राप्त कर लेंगे। 

कही जाने की भी जररूत नही है

आप अगर SIP के तहत निवेश करना चाहते है तो आपको कही बाहर जाने की जरूरत नही है। आप अपने घर से ही म्यूचुअल फंड में SIP के तहत निवेश कर पाएंगे। 

SIP में निवेश कैसे करे? – SIP Me Invest Kaise Kare

आप अगर SIP मे निवेश करना चाहते है तो आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

निवेश लक्ष्य निर्धारित करे

म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको एक लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए कि आप इतना पैसा इस फंड से निकालना चाहते है। अगर आप के पास एक लक्ष्य निर्धारित होता है तो आपके लिए म्यूचुअल फंड को चुनना आसान हो जाता है।

SIP या Lump sum में से एक विकल्प चुने

आप म्यूचुअल फंड में SIP या Lump Sum में से किसी भी तरीके से निवेश कर सकते है। आप किस तरीके से म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते है तो यह पूरी तरह से आपके ऊपर ही है। यह आपको ही चुनना होगा कि आप किस तरह से काम करना चाहते है।

KYC कराए 

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते है तो आपके पास net banking और KYC का होना अहम हो जाता है। किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको KYC verification की प्रक्रिया से गुजरना होगा। 

इसे भी पढ़े :

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको SIP kya hai? और इसके प्रकार क्या है?, SIP के फायदे क्या है? इन सब विषय के बारे में बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ भी शेयर कर सकते है। वही अगर आपके मन में SIP से संबंधित कोई भी सवाल आता है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क करके हमसे सवाल पूछ सकते है। धन्यवाद! 

FAQ : SIP Kya Hai In Hindi

Q1. SIP के जरिए किसे निवेश करना चाहिए?

Ans : SIP के जरिए उन लोगो को निवेश करना चाहिए जिन्होंने हाल ही में अपनी कमाई शुरू की है। ऐसे लोगो के लिए SIP के तहत म्यूचुअल फंड में निवेश करना काफी अच्छा और लाभकारी साबित हो सकता है। SIP के तहत म्यूचुअल फंड में निवेश करने से वो अपने भविष्य में होने वाले खर्च के लिए आज से पैसे बचा सकते है।

Q2. SIP में NAV क्या होता है?

Ans : NAV के Full Form की बात करे तो इसे Net Asset Value के नाम से जाना जाता है। यह वो प्राइस होता है जिसमे निवेशक म्यूचुअल फंड की इकाइयों को खरीदता या बेचता है। 

Q3. SIP ka full form क्या है? 

Ans : SIP की Full Form की बात करे तो यह Systematic Investment Plan के नाम से जाना जाता है।

मेरा नाम Shani Kumar Saini है मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी साझा करना पसंद है जिसके लिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम करियर,एजुकेशन,बिज़नेस और फाइनेंस से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ |

Leave a Comment