LLB क्या है और कैसे करे पूरी जानकारी – LLB Kya Hota Hai

देश में हर व्यक्ति अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहा है। ऐसे में आज भी देश में काफी सारे ऐसे युवा है जिन्हे अभी यह मालूम नही है कि उन्हें क्या करना है? ऐसी स्थिति में वो हर किसी से पूछते है? कि उनके लिए क्या अच्छा है? लेकिन ऐसा सवाल उन्हे खुद से ही पूछना चाहिए कि उनके लिए कौन से फील्ड अच्छा है?

ऐसे में अगर आप भी बारवीं कक्षा पास है? और आपको डॉक्टर, इंजीनियर से अलग कुछ करना है? तो ऐसी स्थिति में आप LLB कर सकते है? अब आप सोचते होंगे कि यह LLB क्या है? तो हम आपसे यह सवाल पूछना चाहेंगे कि क्या आपने Jolly LLB bollywood movie देखी है? उसी मूवी में जो जज होते है या वकील होते है? आप वो सब LLB की डिग्री प्राप्त करने की बाद ही कर सकते है।

अगर आप भी जानना चाहते है कि LLB kya hota hai? LLB कैसे करे?, इसकी योग्यता क्या है? अगर आप भी LLB से संबंधित हर संभव जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए।

एलएलबी क्या है? – what is LLB in Hindi

यह LLB एक ग्रेजुएशन की डिग्री है। इस डिग्री को पूरा करके आप वकील बन सकते है। कई सालो तक वकील रहने के बाद आप जज भी बन सकते है। अगर आप वकील बनाना चाहते है तो आपके पास LLB की डिग्री होना चाहिए। उसके बाद ही आप एक रजिस्टर्ड वकील बन पाते है।

आप जब अपनी LLB के कोर्स को पूरा कर लेते है तो उसके बाद आप वकील बन जाते है। कुछ समय तक वकील के तौर पर काम करने के बाद आप magistrate भी बन सकते है। उसके बाद आप चाहे तो आप जिला कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट के भी जज बन सकते है।

LLB की डिग्री 3 साल की होती है। जिसमे आपके 6 semester होते है। आप अगर LLB करना चाहते है तो यह 3 साल की डिग्री होती है। वही अगर आप BA LLB करना चाहते है तो आपको 5 साल का समय लग जाता है।

LLB कोर्स कितने प्रकार के होते है?

अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है कि LLB course कितने प्रकार के होते है? तो हम आपको बता दे कि यह LLB कोर्स 2 प्रकार के होते है,

बारवीं पास छात्रों के लिए

अगर आप बारवीं कक्षा पास है और आप LLB करना चाहते है तो आपको 5 साल का समय लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसी स्थिति में आपको BA LLB की डिग्री प्राप्त होती है।

ग्रेजुएट छात्रों के लिए

आप अगर एक ग्रेजुएट है और आप LLB करते है तो आपको 3 साल का समय लगता है। ऐसी स्थिति में आपको केवल LLB की डिग्री प्राप्त होती है।

LLB करने की योग्यता क्या है?

आप अगर LLB करना चाहते है तो आपको कुछ योग्यता को भी पूरा करना होगा। जिसके बारे में हमने आपको नीचे बताए हुआ है,

  • आप अगर LLB की डिग्री प्राप्त करना चाहते है तो आपके ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत से अधिक आना अनिवार्य है।
  • वही अगर आप बारवीं कक्षा पास करने के बाद BA LLB करने का विकल्प चुनते है तो आपके बारवीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक आना जरूरी होता है।

एलएलबी कोर्स कैसे करें?- LLB Kaise Kare

काफी लोग एलएलबी को वकालत की पढ़ाई भी मानते है। ऐसे तो आप एलएलबी की पढ़ाई को विदेश से भी कर सकते है। लेकिन हम आपको मुख्य तौर पर भारत में आप LLB कैसे कर सकते है? इस बारे में बताने का प्रयास करेंगे। ऐसी स्थिति में अगर आप भी वकालत की पढ़ाई करना चाहते है तो आपको कई चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा।

बारवीं कक्षा पास करे

आपको सबसे पहले बारवीं कक्षा को पास करना होगा। जब आप बारवीं कक्षा पास नही है तब तक आप LLB नहीं कर सकते है। आपके बारवीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक आना जरूरी है। उसके बाद ही आप किसी भी सरकारी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में LLB के लिए आवेदन कर पाएंगे।

ग्रेजुएशन करे

आप अगर बारवीं कक्षा के बाद BA LLB नही करना चाहते है तो आप किसी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन पूरी कर सकते है। आप ग्रेजुएशन को 3 साल में कंप्लीट कर लेते है। ग्रेजुएशन में आपके 50 प्रतिशत अंक आना अनिवार्य है। अगर ऐसा नही है तो आप LLB के लिए आवेदन नही कर पायेंगे।

एंट्रेंस एग्जाम

आप जिस भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई पूरा करना चाहते है तो उस कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र भरना होगा। जिसके बाद आपको उस यूनिवर्सिटी और कॉलेज का एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा।

एलएलबी कोर्स करें

जब आप अपने मनपसंद कॉलेज या यूनिवर्सिटी से एलएलबी का एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेते है तो उसके बाद आप एलएलबी का कोर्स पूरा कर सकते है।

LLB में आपको कौन कौन से सब्जेक्ट पढ़ने होते है?

अगर आपको लगता है कि mbbs की डिग्री करके सब जनरल फिजिशियन बन जाते है। इसी तरह LLB करके सब लोग जनरल वकील बन जाते हैं पर ऐसा नही है। LLB की बात कर तो यह काफी हद तक B. Tech के समान है जिस पर B.tech के अंदर अलग अलग ट्रेड होते है।

उसी प्रकार LLB में भी आपको पहले ही चुनना होता है कि आप LLB किस विषय पर करना चाहते है। इसी कारण से आपको LLB करने से पहले ही किसी एक विषय को चुनना होता है। अगर आप भी जानना चाहते है कि वो विषय कौन कौन से होते है? तो आपको नीचे देखना चाहिए।

  • लीगल मेथड्स
  • कॉन्ट्रैक्ट्स
  • जुरीसप्रूडेंस
  • कोड ऑफ़ सिविल प्रोसीजर
  • लिटिगेशन एडवोकेसी।
  • इंटरनेशनल लॉ
  • लेबर लॉ
  • पेटेंट लॉ
  • टैक्स लॉ
  • पोलिटिकल साइंस
  • एलएलबी के कोर्स
  • कारपोरेशन लॉ
  • सिविल लॉ
  • क्रिमिनल लॉ

LLB करने के बाद कौन सी जॉब मिलती है?

आप जब LLB कर लेते है तो उसके बाद आपके पास जॉब करने के लिए काफी जगह पर मौका होते है। इसी सेक्शन में हम इन्ही जॉब ऑपर्च्युनिटी के बारे में बताएंगे।

  • आप कॉलेज और यूनिवर्सिटी में BA LLB और LLB के छात्रों को पढ़ा सकते है।
  • आप कोर्ट में जाकर वकालत कर सकते है।
  • किसी बड़े वकील के law firms में जाकर काम कर सकते है।
  • आप चाहे तो आप MNC company को एक वकील के तौर पर ज्वॉइन कर सकते है।

एलएलबी करने के बाद उम्मीदवार को कितनी सैलरी मिल जाती है?

आपको एलएलबी करने के बाद कितनी सैलरी प्राप्त होगी यह इस पर निर्भर करता है कि आप किस जगह से एलएलबी करके आए है? साथ ही साथ आपकी सैलरी इस पर भी निर्भर करती है कि आपको कितना अनुभव है।

शुरुवात में आप जब किसी बड़े वकील के अंदर काम करते है तो आपको 30 हजार की starting salary प्राप्त हो जाती है। वही अगर आप किसी सरकारी विभाग में वकील लग जाते है तो आपकी सैलरी 40 से 45 हजार के बीच में होती है। समय के साथ जैसे जैसे आपका अनुभव बढ़ता है, आपकी सैलरी भी उसी के अनुरूप बढ़ती रहती है।

एलएलबी की फीस कितनी होती है?

आप LLB की डिग्री कहा से प्राप्त कर रहे है इस बात पर आपको LLB करने की फीस निर्भर करती है। अगर आप LLB को किसी सरकारी यूनिवर्सिटी से कर रहे है तो आपको साल में 20 हजार तक की फीस देनी होती है।

वही अगर आप एलएलबी की डिग्री को किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी या कॉलेज से कर रहे है तो आपको प्रति वर्ष 1 लाख से 1.5 लाख तक की फीस देनी होती है।

इसे भी पढ़े :

LLB कोर्स करने के फायदे

आप अगर LLB कोर्स कर लिए है तो आपको उसके कई फायदे भी होते है, जानने के लिए नीचे देखें,

  • अगर आप LLB कर लेते है तो उसके बाद आप कोर्ट में अपराधिक मामले भी लड़ सकते है।
  • समाज में वकीलों को सम्मान के नजर से देखा जाता है। इसी कारण से आपको और परिवार सभी को समाज में काफी आदर सम्मान दिया जाता है।
  • आप LLB करके अच्छी कमाई करके अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते है।

राष्ट्रिय स्तर पर LLB कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा

आप अगर एक अच्छे यूनिवर्सिटी या कॉलेज से LLB की डिग्री प्राप्त करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए टेबल को देखना चाहिए।

परीक्षा का नाम कौन करता है परीक्षा का आयोजन
CLAT – कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय
AILET – आल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय, दिल्ली
LSAT – लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट Pearson VUE
DUET (Law) दिल्ली विश्वविद्यालय

 

राज्य स्तर पर LLB कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा

LLB में एडमिशन प्राप्त करने के लिए राज्य स्तर के कॉलेज में होने वाले LLB की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। हमने नीचे टेबल के द्वारा कुछ राज्य स्तर पर LLB कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा की लिस्ट जारी की है,

परीक्षा का नाम कौन करता है परीक्षा का आयोजन
AP LAWCET APSCHE
TS LAWCET TSCHE
Kerala LLB Entrance exam ( KLEE) Commissioner for Entrance Examinations (CEE)
TS PGLCET Osmania University, Hyderabad
AP POLYCET APSCHE

 

इन सब परीक्षा के मेरिट लिस्ट में उसी राज्य के अभियार्थी के लिए 85 प्रतिशत सीट रिजर्व रहती है।

एलएलबी (LLB) करने के लिए आवश्यक कौशल

जिस तरह से कोई भी कोर्स करने के लिए आपके पास कुछ कोर्स से संबंधित इंटरेस्ट के साथ साथ स्किल होना भी जरूरी है। अगर आप डॉक्टर बनना चाहते है तो आपके पास साहस और पढ़ाई के प्रति रुचि, लोगो से बात करने का तरीका यह सब कुछ होना अहम है।।

इसी तरह अगर आप LLB करना चाहते है तो आपके पास नीचे बताए गए आवश्यक कौशल का होना जरूरी है। जैसे,

  • धैर्य धारण करना
  • व्यापारिक जागरुकता
  • कानूनी अनुसंधान और विश्लेषण
  • समय प्रबंधन
  • संचार कौशल
  • शैक्षणिक क्षमता
  • आत्मविश्वास और लचीलापन

भारत में एलएलबी के बेहतरीन कॉलेज

ऐसे देखा जाए तो भारत में कई सारे ऐसे कॉलेज है जहां से आप LLB की डिग्री प्राप्त कर सकते है। जिस प्रकार mbbs करने के लिए AIIMS Delhi को बेहतर समझा जाता है। इसी तरह भारत में LLB करने के लिए कुछ बेहतरीन कॉलेज में जाते है जैसे,

  • Faculty of Law, DU
  • Dr BR Ambedkar College of Law
  • Lucknow University
  • Dept of Law, Punjab University
  • TNDALU
  • Manikchand Pahade Law College
  • MSU, Baroda
  • Osmania University
  • Government Law College, Mumbai
  • Mumbai University

एलएलबी (LLB) कोर्स के लिए कौनसी किताबें पढ़ें?

आप अगर LLB कर रहे है तो आपको काफी सारी किताबे पढ़नी होती है। इसी कारण से आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से LLB विषय के बेहतरीन किताबो की लिस्ट लेकर आए है।

विषय किताब का नाम यहां से ख़रीदे 
आई.पी.सी Ratanlal and Dhirajlal  Buy Now 
संविधान JN Pandey  Buy Now 
भारतीय राजव्यवस्था M Laxmikanth  Buy Now
संपत्ति का हस्तांतरण नंगे अधिनियम RK Sinha Buy Now
हिंदी कानून Paras Dhiwan Buy Now
मुस्लिम कानून Aqil Ahmed Buy Now
सीपीसी बेयर एक्ट CK Takwani Buy Now
साक्ष्य अधिनियम Batuk Lal Buy Now

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको LLB Kya hai? कितने प्रकार के है? इसके क्या फायदे है? इन सब विषय के बारे में बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप भी LLB से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते है? तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है। धन्यवाद!

FAQ : LLB kya hai in hindi

Q1. क्या कोई छात्र 12th के बाद LLB कर सकता है?

Ans : जी हां, अगर आपने अपनी बारवीं कक्षा साइंस स्ट्रीम से पास की है तो आप 12th के बाद LLB कर सकते है।

Q2. LLB Course की Duration क्या होता है?

Ans : एलएलबी कोर्स को करने में 3 साल का समय लगता है। आपको एलएलबी में एडमिशन प्राप्त करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम को पास करना होता है।

Q3. LLB को हिंदी में क्या कहते है?

Ans : इस LLB को हिंदी में विधि स्नातक भी कहते है।
 

Q4. LLB की Full Form क्या है?

Ans : ऐसे भारत में तो LLB को Bachelors of Law के नाम से जाना जाता हैं। लेकिन विश्व भर में LLB को Bachelor of Legislative Law, Latin Legum Baccalaureus और Bachelor of Liberal Laws के नाम से ही जाना जाता है।

Q5. एलएलबी का पूरा नाम क्या है?

Ans :  LLB के सही फुल फॉर्म की बात करे तो उसे Legum Baccalaureus के नाम से जाना जाता है। यह एक latin word है। भारत में LLB को bachelors of Law के नाम से ही जाना जाता है। इसी कारण से काफी लोग LLB को BL के नाम से जानते है।
 

मेरा नाम Shani Kumar Saini है मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी साझा करना पसंद है जिसके लिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम करियर,एजुकेशन,बिज़नेस और फाइनेंस से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ |

Leave a Comment