MBA क्या है और कैसे करे,फीस,जॉब,सैलरी -MBA kya Hota Hai

अगर आप एक ग्रेजुएट है और आप जॉब कर रहे है और आपको अपनी सैलरी में बढ़ोतरी करनी है या आपको ग्रेजुएशन के बाद अच्छी जॉब नहीं मिल रही है तो आपको लोग यही सुझाव देते है कि आपको MBA कर लेना चाहिए। 

आज देश में काफी लोग MBA करना चाहते है लेकिन अधिकतर लोगो को इस बात की जानकारी नही है कि MBA kya hota hai?, MBA कहा से करना चाहिए? MBA कैसे करे? तो ऐसे लोगो के लिए आज का आर्टिकल काफी लाभकारी हो सकता है।

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको MBA Kya hota hai?, MBA करने के फायदे क्या है?, MBA करने के बाद की सैलरी कितनी होगी? अगर आप इन सब विषय पर जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए। 

MBA Course क्या है? – What is MBA in Hindi

यह MBA एक मास्टर्स कोर्स है। यह MBA का कोर्स 2 साल का होता है। जो लोग ग्रेजुएट के बाद करना पसंद करते है। चाहे फिर आपने ग्रेड्यूशन B.Tech से किया हो या BBA में, या अन्य किसी ग्रेजुएट कोर्स से आप सभी अवस्था में MBA कर सकते है।

आज से 20 साल पहले लाखो हजारों में से कोई एक 1 या 2 व्यक्ति MBA किया करते थे। लेकिन आज काफी लोग MBA करते है। जिसके कारण अब लोगो को MBA करने के बाद भी अच्छी सैलरी प्राप्त नही होती है। इसी कारण से आपको ऐसे कॉलेज या यूनिवर्सिटी से MBA करना चाहिए जो आपके करियर में आपको अच्छा ग्रोथ दे।

इसी कारण से आज का आर्टिकल आपके लिए लाभकारी हो सकता है क्योंकि आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको MBA कहा से करना चाहिए और कहा से नही? इन विषय पर भी आपको जानकारी प्रदान करने का प्रयत्न करेंगे।

MBA की Full Form क्या है? – MBA Full Form in Hindi

MBA के Full Form की बात करे तो वो Masters in Business Administration के नाम से जाना जाता है। यह कोर्स करने के लिए आपको 2 साल का समय लगता है। आप अपने करियर के अनुरूप कई सारे फील्ड में MBA कर सकते है।

MBA कितने प्रकार के होते है? – Types Of MBA in Hindi

आप MBA को 6 तरीके से पूरा कर सकते है। आप अपने करियर और अपने जररूत के अनुरूप MBA को शुरू कर सकते है। आप अगर जानना चाहते है कि MBA कितने तरह के होते है आप नीचे दिए गए MBA के प्रकार के बारे में जान सकते है।

Full-time MBA

यह Full time MBA दो साल का कोर्स होता है। जिसे पूरा करने के लिए आपको रेगुलर कॉलेज जाना होता है। यह सबसे अच्छा और सबसे इफेक्टिव MBA माना जाता है। Full time MBA करने के बाद आपके सैलरी बढ़ने के चांस काफी अधिक हो जाते है।

Distance MBA

जो लोग जॉब के साथ में MBA करना चाहते है उनके लिए यह Distance MBA का कोर्स होता है। यह भी 2 साल का ही कोर्स होता है। इस कोर्स को पूरा करने के लिए आपको regular college जाने की कोई जररूत नही होती है।

One-year Full time MBA

यह MBA कोर्स एक साल का होता है। यह MBA course में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको work experience की भी जरूरत होती है। उसके बाद ही आप इस कोर्स को कर सकते है।

One-year Part time MBA(Executive MBA)

इस MBA कोर्स को उन लोगो के लिए डेवलप किया गया है जिन्हे बिजनेस करने का work experience हो और वो MBA की डिग्री प्राप्त करना चाहते है। यह कोर्स 12 से 15 महीने के अंदर खत्म हो जाता है।

Online MBA

यह Online MBA का कोर्स अलग अलग ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 1 से 4 साल का कोर्स है। इस कोर्स को आप घर बैठे ऑनलाइन recorded video को देखकर करते है। यह अन्य किसी MBA course से काफी सस्ता पड़ सकता है।

MBA integrated course

यह 5 साल का कोर्स होता है जिसमे आपको BBA+ MBA साथ में करते है। इस कोर्स को करने के लिए आपको बारवीं कक्षा पास होना जरूरी है। यह कोर्स उन लोगो के लिए जिन्हे बारवीं के बाद ही पता है कि उन्हें MBA करना है।

MBA कितने फील्ड में कर सकते है?

अगर आपको लगता है कि MBA एक जनरल मास्टर्स कोर्स है तो आप गलत है। MBA काफी हद Btech के समान ही है। जैसे आप B Tech कई सारे विषय में कर सकते है। इसी तरह आप MBA भी काफी सारे फील्ड में कर सकते है। इसी कारण से आपको यह जानना जरूरी है कि आप एमबीए कितने फील्ड में कर सकते है।

ऐसे देखा जाए तो यह MBA 40 से भी अधिक specialisations में होता है। लेकिन हम आपको top specialisations के बारे में बताएंगे। जिसके अंदर अधिकांश तौर पर लोग MBA करते है।

MBA in Finance

MBA in Marketing 

MBA in Human Resource Management

MBA in International Business

MBA in Rural Management

MBA in Business Analytics

MBA in Supply Chain

MBA in Agri Business Management

MBA in Family Business 

 MBA in Health Care Management  

MBA करने की योग्यता क्या है?

अगर आप MBA करना चाहते है तो आपको उसके लिए योग्य भी बनाना होगा। जिसके लिए आपको MBA करने के क्राइटेरिया के बारे में जानना भी जरूरी हो जाता है।

  • आप अगर MBA integrated course नही कर रहे है तो आपको उसके अलावा सभी तरह के MBA करने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है। MBA integrated course करने के लिए आपका बारवीं कक्षा पास होना अहम होता है।
  • अगर आप MBA करने के लिए सरकारी कॉलेज के अंदर एंट्रेंस एग्जाम में बैठना चाहते है तो आपके ग्रेजुएशन में कम से कम 60 प्रतिशत अंक आना अहम होता है।
  • वही आप अगर एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग से संबंध रखते है तो आपको 5 प्रतिशत अंक की छूट भी प्रदान की जा सकती है।

MBA कैसे करे? – MBA Kaise Kare

आपको अगर MBA करना है तो आपके पास तीन रास्ते है। एक आप देश के अच्छे और सरकारी MBA कॉलेज जैसे IIM Ahmedabad में CAT Exam में अच्छे अंक प्राप्त करके एडमिशन लेकर MBA कर सकते है।

वही आप चाहे तो आप MBA करने के लिए देश के Private University जैसे Amity University से ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके MBA कर सकते है।

वही अंतिम विकल्प यह आता है कि आप देश के बाहर के यूनिवर्सिटी जैसे Harvard University से MBA करने जा सकते है।

सरकारी कॉलेज से MBA कैसे करे? – Government College Se MBA Kaise kare

आप अगर सरकारी कॉलेज से MBA करना चाहते है तो आपको उसके लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा। देश का सबसे बड़ा MBA entrance exam CAT है लेकिन उसके अलावा भी कई सारे MBA Entrance Exam की परीक्षा देश में होती है। हमने देश में होने वाले सभी MBA entrance exam के नाम नीचे बता दिए है।

CAT

MAT

GMAT

ATMA

NMAT

XAT

CMAT

IIFT 

IBSAT

सरकारी कॉलेज में MBA करने का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

अगर आप सरकारी कॉलेज से MBA करना चाहते है तो आपको कई चरणों के सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होगा।

Entrance exam

आपको सबसे पहले CAT, GMAT जैसे Entrance Exam देना होगा। उसमे अच्छे अंक प्राप्त करने होंगे। 

Written test

जब आप एंट्रेंस एग्जाम पास कर लेते है तो उसके बाद आपको आधे घंटे का एक रिटेन टेस्ट देना होता है। इस टेस्ट में आपको किसी भी एक विषय पर अपने विचार को व्यक्त करना होता है।

Group Discussion

आप जब रिटेन टेस्ट से भी पास हो जाते है तो आपको Group discussion में भाग लेना होता है। अगर आप उसमे भी अपने आप को पास करवा लेते है तो उसके बाद आप अगले चरण के लिए नियुक्त हो जाते है।

Personal interview

GD होने के बाद आपको पर्सनल इंटरव्यू भी देना होता है। अगर आप उस स्टेज से भी पास हो जाते है तो आप अंतिम चरण में पहुंच चुके होते है।

Screening Process

इसके बाद आपके एंट्रेंस एग्जाम में रिजल्ट, रिटेन टेस्ट में रिजल्ट और आपके ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर आप लोगो का सिलेक्शन किया जाता है। 

अगर आप इस स्टेज के बाद भी सेलेक्ट हो जाते है तो आप सरकारी कॉलेज से MBA कर पाने में सफल हो जाते है।

प्राइवेट कॉलेज से MBA कैसे करे? – Private College Se MBA Kaise kare

अधिकांश प्राइवेट कॉलेज से MBA करते समय आपको किसी भी तरह के कोई Entrance exam देने की जररूत नही होती है। आप बिना किसी CAT या GMAT के परीक्षा दिए भी प्राइवेट कॉलेज से MBA कर सकते है।

प्राइवेट कॉलेज में MBA करने का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

आप अगर प्राइवेट कॉलेज से MBA करना चाहते है तो आपको कई सारे चरणों से गुजरने की कोई जरूरत नही है।

एप्लीकेशन फॉर्म

आपको सबसे पहले जिस भी कॉलेज से आप MBA करना चाहते है तो आपको उस कॉलेज का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होता है। उसे ऑनलाइन ही fill करके एप्लीकेशन फीस को जमा करना होता है।

ऑफर लेटर

आपको उसके बाद उस यूनिवर्सिटी से ऑफर लेटर प्राप्त होता है। अगर आपके पास कॉलेज से तरफ से ऑफर लेटर प्राप्त होता है उसके बाद ही आप उस प्राइवेट यूनिवर्सिटी से MBA कर सकते है।

ट्यूशन फीस जमा करे

ऑफर लेटर प्राप्त करने के बाद आपको एक साल की ट्यूशन फीस को जमा करना होता है। 

इस तरह से आप अपना MBA प्राइवेट यूनिवर्सिटी से कर सकते है।

MBA करने में कितना पैसा लगता है?

आपको MBA करने में कितना पैसा लगेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपना MBA कहा से कर रहे है? आप अगर IIM Ahmedabad, IIM Lucknow जैसे सरकारी यूनिवर्सिटी से कर रहे है तो आपको 2 लाख से 4 लाख रुपए की फीस जमा करनी होती है।

वही अगर आप अपना MBA Private University जैसे Amity University, Sharda University, Galgotias University जैसे कॉलेज से कर रहे है तो आपको प्रति वर्ष 3 लाख से लेकर 7 लाख रुपए की फीस जमा करनी पड़ती है।

वही अगर आप ऐसे ही किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी से MBA कर लेते है तो आप MBA कम फीस में कर लेंगे लेकिन उस MBA करने का कोई खास फायदा नहीं होता है।

Best Government College of MBA in India

भारत में 40 से भी ज्यादा MBA कॉलेज है। सभी कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने के लिए होड़ लगी रहती है। अगर आप भी जानना चाहते है कि देश के Best Government College of MBA कौन से है? तो आपको नीचे की लिस्ट देखनी चाहिए।

  • IIM Ahmedabad – Indian Institute of Management
  • IIM Bangalore – Indian Institute of Management
  • IIM Indore – Indian Institute of Management
  • IIM Calcutta – Indian Institute of Management
  • FMS Delhi
  • IIM Kozhikode – Indian Institute of Management
  • IIM Lucknow – Indian Institute of Management
  • NITIE Mumbai – National Institute of Industrial Engineering
  • SJMSOM IIT Bombay
  • DMS IIT Delhi
  • VGSOM IIT Kharagpur
  • IIM Tiruchirappalli – Indian Institute of Management
  • DoMS IIT Madras

Best Private Colleges of MBA in India

अगर आप अपना एडमिशन सरकारी कॉलेज में प्राप्त कर पाने में सफल नहीं हो पाते है। तो ऐसी स्थिति में आपको private university के बारे में ही सोचना होगा। 

आप अगर भारत के Best Private Colleges of MBA in India के बारे में जानना चाहते है तो आपको नीचे दी गई लिस्ट देखनी चाहिए।

  • XLRI Xavier School of Management, Jamshedpur
  • MDI Gurgaon
  • NITIE Mumbai
  • SPJIMR, Mumbai
  • SIBM Pune
  • Great Lakes Institute of Management, Chennai
  • NMIMS School of Business Management, Mumbai
  • ICFAI Business School (IBS), Hyderabad
  • IIFT Delhi
  • TAPMI, Manipal

MBA के बाद क्या करे? 

आप MBA करने के बाद Job या आगे की पढ़ाई कर सकते है। 

अगर आप जॉब करना चाहते है तो आप Marketing Manager, Sales Manager, HR Manager, Finance Advisor, Business Analyst, Investment Banker, Business Development Manager, Project Manager, Chief Technology Officer और Business Consultant के पद पर कार्य कर सकते है।

वही अगर आप और पढ़ाई करना चाहते है तो आप Advanced management programme in business analytics, CFA (Field – Finance), FRM (Field – Risk management), CISA (Field – Auditing), CRMA (Field – Risk Management), CPIM (Field – Supply chain), SAP course, PGDCA, Society for Human Resource Management, Inbound Marketing Certification Course और PhD in Management जैसे कोर्स करके अपने प्रोफाइल को और एडवांस्ड बना सकते है।

MBA के बाद सैलरी कितनी मिलती है ? 

अधिकांश लोग MBA इसी कारण से करते है क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे करने से आपकी सैलरी बढ़ जाती है। अगर आपने MBA कर की है और आप जानना चाहते है कि आपको अब मार्केट से कितनी सैलरी प्राप्त हो जाएगी तो उसके लिए आपको यह जानना जरूरी है कि आप जॉब करने के लिए कौन से प्रोफाइल खोज रहे है। 

आपको MBA करने के बाद आप कितनी सैलरी प्राप्त होगी यह आपके प्रोफाइल पर निर्भर करती है। जिसे हमने नीचे एक टेबल के द्वारा समझाने का प्रयास किया है।

Post  Salary per annum
HR Manager 7 lakh to 8 lakh per annum
Marketing Manager  8.4 lakh per annum
Operations Manager  7 lakh to 8 lakh per annum 
Financial Analyst 4 lakh to 6 lakh per annum
Senior Business Analyst 9 lakh to 10 lakh per annum

MBA करने का क्या फायदा है?

सब लोग यह कहते है कि MBA कर लो? लेकिन क्या आपको जानकारी है कि MBA करने का फायदा क्या है? तो हमने कुछ फायदे के बारे में नीचे जानकारी प्रदान की हुई है,

  • आप अगर किसी भी कंपनी या ऑर्गेनाइजेशन में management के अंदर काम करना चाहते है तो उसके लिए MBA करना जरूरी है।
  • आप अगर अपने सैलरी के अंदर कई गुणा की बढ़ोतरी प्राप्त करना चाहते है तो आप MBA कर सकते है।
  • MBA करने से आप मार्केटिंग और लीडरशिप स्किल को भी सीख सकते है। जो आपके करियर में आपको सीखना बेहद जरूरी हो जाता है।

इसे भी पढ़े :

निस्कर्ष

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको MBA Kya hota hai? इस विषय कर जानकारी प्रदान करने की कोशिश की है। अगर आप भी MBA करने का सोच रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। 

वही अगर आपके मन में MBA से संबंधित कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है। वही आपको अगर यह आर्टिकल पसंद आता है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ भी शेयर कर सकते है। धन्यवाद! 

FAQ : MBA Kya Hota Hai in Hindi

Q1. MBA कितने साल का है?

Ans : ऐसे अगर आप रेगुलर MBA करते है तो यह 2 साल का होता है। वही अगर आप One-year Full time MBA करते है तो यह 1 साल का होता है। वही अगर आप intregrated MBA करते है तो यह 5 साल का होता है।

Q2. MBA को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans : MBA को हिंदी में ” व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर”  कहते है। वही इस MBA के Full Form की बात करे तो इसे Masters in Business Administration के नाम से जाना जाता है।

Q3. MBA के लिए कौन से Entrance Exam देने होते हैं?

Ans : MBA को आप अगर सरकारी कॉलेज से करना चाहते है तो आपको CAT, GMAT जैसे Entrance Exam देने होते है।

मेरा नाम Shani Kumar Saini है मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी साझा करना पसंद है जिसके लिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम करियर,एजुकेशन,बिज़नेस और फाइनेंस से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ |

Leave a Comment