रॉ एजेंट कैसे बने सैलरी , योग्यता – How To Become Raw Agent In Hindi

नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप सभी आशा करता हूं आप सभी अच्छे होंगे आज की इस पोस्ट में हम Raw Agent Kaise Bane, Raw Full Form क्या है, Raw Agent Salary, इतिहास तथा दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी आदि इन सब के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोग भारत की खुफिया एजेंसी RAW के बारे में तो जरुर जानते ही होंगे जो अपने देश की रक्षा के लिए अलग ही महत्व रखती है।

इसको खुफिया एजेंसी भी कहते हैं जो देश से जुड़ी किसी भी गुप्त जानकारी को किसी दूसरे देश में जाने से रोकती है और दूसरे देशों से गुप्त जानकारी इकट्ठा करके अपने देश में होने वाले हमले को समय से पहले रोक लेती है जिससे हमारे देश को किसी भी प्रकार की हानि नहीं होती है।

बहुत से लोगों का सपना होता है कि वह RAW में Agent बने अगर आपका भी सपना भारत की खुफिया एजेंसी में Agent बनने का है तो आज की हमारी यह पोस्ट आपके लिए बहुत लाभकारी होगी।

इसे अंत तक पढ़े हैं और जाने की Raw Agent Kaise Bane, रॉ के अध्यक्ष कौन हैं, रॉ क्या है, भारत की खुफिया एजेंसी का नाम आदि। इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दूंगा।

RAW क्या है – What Is Raw in Hindi 

Raw भारत का एक गुप्तचर संस्थान है जिसका गठन भारत के पड़ोसी देशों पर निगरानी करने तथा देश की सुरक्षा से जुड़ी सभी तरह की खुफिया जानकारियों का पता लगाने के लिए किया गया है।

जिससे भारत को अन्य देशो के हमलों से बचाया जा सके और देश को किसी तरह की हानि का सामना ना करना पड़े इन सभी बातों को देखते हुए Raw को बनाया गया था।

Raw Agency का मुख्यालय नई दिल्ली में है अगर इसके सिद्धांत की बात करें तो इसका सिद्धांत: धर्मो रक्षति रक्षित: है। जिसका अर्थ होता है जो व्यक्ति धर्म की रक्षा करता है वह सदैव सुरक्षित रहता है।

 Raw का पूरा नाम -RAW Full Form In Hindi

Raw का Full Form – Research and Analysis Wing होता है जिस का हिंदी में अर्थ अनुसंधान और विश्लेषण स्कन्ध होता है।

यह भारत की खुफिया एजेंसी है जिसका मुख्य कार्य गुप्त जानकारी इकट्ठा करना, आतंकवाद को रोकना, तथा गुप्त रूप से चल रहे आपरेशन को उनके अंजाम तक पहुंचाना होता है।

इन सभी प्रकार के कामों को करने के लिए RAW के द्वारा कर्मचारियों की भर्ती की जाती है जिन्हें RAW Agent कहते हैं।

RAW का इतिहास

दोस्तों अगर Raw के बारे में बात करें तो इसका गठन 21 सितंबर 1968 को भारत-चीन युद्ध और भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद हुआ था क्योंकि उस युद्ध में भारत अच्छे से कोई भी कार्य नहीं कर पाया था।

इसलिए भारत की उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने Raw एजेंसी को बनाया था आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Raw का अभी तक कोई कानूनी दर्जा स्पष्ट नहीं किया गया है।

दोस्तों अगर इसकी खबरों की बात करें तो इसके बारे में आपको बहुत कम ही सुनने को मिलता होगा जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी Secret है।

Raw पर किसी भी प्रकार की RTI दाखिल नहीं की जाती है क्योंकि यह हमारे देश की सुरक्षा का सवाल है तथा Raw अपनी रिपोर्ट सीधे प्रधानमंत्री को भेजता है और जो लोग Raw में शामिल होते है उनकी जानकारियां गुप्त रखी जाती है।

रॉ एजेंट कैसे बने – RAW Agent Kaise Bane

दोस्तों यदि आपका सपना भी भारतीय के Raw विभाग में शामिल होना है तो आपको सबसे पहले भारतीय सिविल सर्विस या किसी रक्षा क्षेत्र में शामिल होना होगा।

क्योंकि Raw में शामिल होने के लिए कोई सीधी भर्ती परीक्षा नहीं किराए जाती है। इन विभागों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा में सफल होने के बाद आपको एक इंटरव्यू भी देना होता है।

यदि आप इस इंटरव्यू में सफलता हासिल कर लेते हैं तो बाद में आपको Raw में शामिल कर लिया जाता है।

दोस्तों यदि आप Raw एजेंट बनना चाहते हैं तो आप Cabinet Secretary, Deputy Field Officer और Government Of India में नौकरी के लिए Form भर सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त आप National Academy Of Administration के Entrance Exam को Clear कर के भी Raw में भर्ती हो सकते हैं इस Entrance Exam को SSC Conduct कराता है।

इसके अतिरिक्त भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी Raw के लिए चुना जाता है सिविल सर्विस का कोर्स समाप्त होते ही Raw टीम कैंपस में Requirements के लिए आती है।

कुछ मनोवैज्ञानिक परीक्षण करने के बाद उम्मीदवार को 2 साल की ट्रेनिंग देकर Raw का हिस्सा बना लेती है इस तरीके से आप Raw में जाकर अपना और अपने परिवार का सपना पूरा कर सकते हैं।

दोस्तों कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी होते हैं जो सिविल परीक्षा में सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं तो वह उम्मीदवार Defence के माध्यम से Raw में प्रवेश लेने में कामयाब हो सकते हैं।

कुछ अभ्यार्थी Intelligence Bureau में होने वाली भर्ती जैसे SA, ACIO में सफलता पाकर Raw में प्रवेश लेने में सफल हो जाते हैं।

RAW Agent बनने के लिए योग्यता

दोस्तों यदि आप भारत में Raw Agent बनना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी बहुत जरूरी है तभी आप Raw Agent के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले को अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले को कंप्यूटर भाषा और कंप्यूटर से जुड़े Operations का ज्ञान होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले को किसी भी प्रकार के नशे की लत ने हो।
  • आवेदन करने वाले का किसी भी प्रकार का अपराध से जुड़ा कोई इतिहास नहीं होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला अविवाहित होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से अच्छा होना चाहिए।

दोस्तों यदि आप ऊपर दी गई सभी योग्यताएं रखते हैं और आपका सपना Raw Agent बनने का है।तो आप RAW Agent बनने के लिए हमारे बताए गए तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं और RAW Agent बनकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

RAW Agent को कितनी Salary मिलती है

अब हम RAW Agent Salary के बारे मे आपको विस्तार से बताएंगे दोस्तों अगर Raw Agent के वेतन की बात करें तो इसका वेतन 1.3 लाख रुपए प्रति महीने हो सकता है।

इसके अलावा सभी देशों में Raw Agent की Salary अलग-अलग होती है जिसमें अनुभव और वरिष्ठता के अनुसार Raw Agent की तनख्वाह निर्भर करती है।

यदि Raw Agent के द्वारा किसी दूसरे देश में Rescue Operation चल रहा है तो उसका पूरा खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाता है। 

भारतीय खुफिया एजेंसी होने के कारण इसका काम बहुत जोखिम भरा होता है लेकिन इसमें काम करने वाले Raw Agent को अच्छा वेतन मिल जाता है।

Raw Agent की नौकरी स्थाई नहीं होती है क्योंकि Raw Agency में काम करने वाले सभी Agent का नाम गुप्त रहता है क्योंकि यह हमारे देश की सुरक्षा का सवाल है।

RAW Agent क्या काम करते है ?

दोस्तों आपके मन में कभी ना कभी तो आया होगा Raw Agent क्या काम करते हैं? तो आइए इनके काम के बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे।

RAW Agents का काम बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है क्योंकि उनके उपर भारत के पड़ोसी देशों में सैन्य विकास और राजनीतिक की निगरानी करने एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण उद्देश्य को पूरा करने की जिम्मेदारी होती है।

इनके उद्देश्य नीचे दिए गए है-

  • देश विदेशों की खुफिया जानकारी को इकट्ठा करना।
  • देश में होने वाले सभी आंतरिक और बाह्य आक्रमण को विफल बनाना।
  • भारत के परमाणु से जुड़े कार्यक्रम को सुरक्षित करना।
  • देश में नीति बनाने वालों को सलाह देना।
  • आतंकवाद के विरुद्ध अभियानों का संचालन करना।

दोस्तों Raw Agency में मुख्य रूप से पुलिस विभाग या सिविल सेवा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को उनके कार्य और बुद्धि परीक्षण के आधार पर ही चयन किया जाता है।

अगर वर्तमान समय की बात करें तो Raw विभाग के चयन के लिए अभ्यार्थियों के पास Skill, Intelligency, Fighting तरह का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।

Raw Agent बनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

यदि आपका सपना भी Raw में Agent पद पर काम करना है तो आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी होना बहुत जरूरी है जो कि नीचे दी गई है-

  • Raw में Agent बनने के लिए आपका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए नहीं तो आपका Raw Agent बनने का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
  • आवेदन करने वाला किसी भी प्रकार के नशे जैसे Drugs या अन्य प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन ना करता हो।
  • Raw Agent के पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को विदेशों की यात्रा भी करनी पड़ती हैं।
  • Raw Agent के पद पर कार्य करने के लिए आपके पास कुछ ऐसा हुनर होना चाहिए जो किसी अन्य व्यक्ति में ना हो।

दोस्तों हमे उम्मीद है कि आपको RAW Agent के सम्बंध में ऊपर दी गई जानकारी समझ आ गई होगी।

इसे भी पढ़े :

निष्कर्ष 

आज की इस पोस्ट में हमने Raw से संबंधित जरुरी जानकारी जैसे Raw Agent Kaise Bane? Raw का Full Form क्या है? Raw का इतिहास तथा कितनी सैलरी मिलती है? के बारे में विस्तार से आपको बताया है।

अगर आपका सपना Raw में Agent बनने का है तो हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकती है।मैं आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे मेरी इस पोस्ट को उन दोस्तों तक शेयर करें जो Raw Agent बनने का सपना देख रहे हैं।जिससे उन्हें इसके बारे में जानकारी मिले यदि आप मेरी इस पोस्ट पर कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप कमेंट बॉक्स में दे सकते है।

FAQ : Raw Agent kaise Bane In Hindi

Q1. RAW का Full Form क्या है?

Ans : Raw का Full Form – Research and Analysis Wing होती है जिस का हिंदी में अर्थ अनुसंधान और विश्लेषण स्कन्ध होता है।

Q2. RAW की स्थापना कब हुई थी?

Ans : Raw की स्थापना 21 सितंबर 1968 को भारत-चीन युद्ध और भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा की गई थी।

Q3. भारत की खुफिया एजेंसी का नाम?

Ans : केंद्र सरकार के अंतर्गत भारत में मुख्य रूप से दो खुफिया एजेंसी काम करती है जोकि IB, और RAW है। RAW, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करती है और IB राष्ट्रीय स्तर पर काम करती है।

Q4. दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी?

Ans : Central Intelligence Agency को दुनिया की सबसे ताकतवर ख़ुफ़िया एजेंसी माना जाता है इस एजेंसी की स्थापना 1947 में की गई थी और यह चार अलग-अलग हिस्सों में काम करती है। वाशिंगटन के वर्जीनिया में CIA मुख्यालय है और यह आतंकवाद और साइबर अपराध आदि की रोकथाम के लिए है।

Q5. RAW Agent क्या होता है?

Ans : Raw भारत की एक गुप्तचर संस्था है जिसका गठन भारत के पड़ोसी देशों पर निगरानी रखने तथा अपने देश की सुरक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां का पता लगाने के लिए किया गया है।

Q6. Raw Agent की योग्यता क्या है?

Ans : Raw Agent बनने के लिए उम्मीदवार स्नातक पास हो और सिविल सर्विस में लगभग 20 साल का अनुभव हो और वह भारत का नागरिक भी होना चाहिए और साथ ही उम्मीदवार का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं हो।

मेरा नाम Shani Kumar Saini है मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी साझा करना पसंद है जिसके लिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम करियर,एजुकेशन,बिज़नेस और फाइनेंस से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ |

Leave a Comment