BCA क्या है और कैसे करे,फीस,जॉब और शीर्ष कॉलेज – BCA Kya Hai In Hindi

अगर आपने बारवीं कक्षा पास कर ली हैं और अब आप कंप्यूटर और IT से संबंधित फील्ड में अपना करियर बनना चाहते है। लेकिन आपने अपनी बारवीं कक्षा में मैथ्स और कंप्यूटर साइंस को भी नही पढ़ा है। तो ऐसी स्थिति में आप BCA करके IT फील्ड में नौकरी कर सकते है। 

अगर आप जानना चाहते है कि यह BCA Kya hai? आप BCA कैसे कर सकते है? अगर आप इन सब विषय के बारे में जानना चाहते है तो आपको आज का आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए।

BCA क्या है? – What Is BCA In Hindi

यह BCA एक undergraduate Course है। जो 3 साल का होता है। BCA के Full Form की बात करे तो इसे Bachelors of Computer Applications के नाम से भी जाना जाता है।  

BCA के अंदर स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस, एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। यह एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है। जिसके बाद आप आसानी से कही इनसे संबंधित प्रोफाइल के लिए नौकरी के तहत भी आवेदन कर सकते है।

BCA का Full Form क्या है?

BCA का Full Form Bachelors of Computer Applications है।

BCA के लिए योग्यता क्या है?

BCA में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको बारवीं कक्षा में 45 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।

देश के काफी सारे यूनिवर्सिटी और कॉलेज में BCA के तहत एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको entrance exam भी देना होता है।

वही काफी सारे कॉलेजेस में आपको BCA के तहत आवेदन पत्र भरने के लिए भी बारवीं कक्षा में मैथ्स, कंप्यूटर साइंस जैसे विषय में पास होना जरूरी होता है।

बीसीए कैसे करे – BCA kaise Kare?

आपको अभी तक इस बात की जानकारी तो गई है कि BCA करने की योग्यता क्या है? लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि आप BCA कैसे कर पाएंगे? तो आपको इस विषय के बारे में जानने के लिए नीचे दिए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

आप BCA कहा से करना चाह रहे है उस आधार पर आपका एडमिशन प्रोसेस अलग अलग होता है। 

सरकारी यूनिवर्सिटी से BCA करने की प्रक्रिया 

अगर आप सेंट्रल यूनिवर्सिटी या राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी यूनिवर्सिटी में BCA करना चाहते है तो आपको यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। 

मान लिजिए आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी के St. Xaviers College से BCA करना है तो आपको CET Exam देना होता है। एग्जाम देने के बाद आप लोगो के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

अगर आपका नाम उस मेरिट लिस्ट में होता है तो आप सरकारी यूनिवर्सिटी से BCA की पढ़ाई कर पाती है।

प्राइवेट यूनिवर्सिटी से BCA करने की प्रकिया

आप अगर देश के टॉप के प्राइवेट यूनिवर्सिटी से BCA करना चाहते है तो आपको यूनिवर्सिटी के द्वारा संचालित किए जाने वाले Entrance Exam को देना होता है। 

यह मुख्य तौर पर हर University के लिए अलग अलग ही होता है। हमने नीचे कुछ प्राइवेट यूनिवर्सिटी के Entrance exam की लिस्ट दी है। आप उनमें से किसी भी एंट्रेंस एग्जाम को पास करके उस प्राइवेट यूनिवर्सिटी या कॉलेज से BCA कर सकते है।

IPU-CET

AIMA UGAT

SET

UPSEE

BU MAT

KIITEE

SRMHCAT

GSAT

HP CET

SUAT

विदेश के यूनिवर्सिटी से BCA करने की प्रक्रिया

अगर आप विदेश के यूनिवर्सिटी में जाकर BCA करना चाहते है तो उसके लिए आपको दो एग्जाम पास करना होगा। 

  • आपको सबसे पहले BCA से जुड़े GRE, GMAT जैसे एलिजिबिलिटी टेस्ट को पास करना होगा।
  • जब आप एलिजिबिलिटी टेस्ट पास कर लेते है तो उसके बाद आपको Language test जैसे IELTS, TOEFL भी देना होता है।

BCA कितने साल का Course होता है?

यह BCA एक undergraduate course है जो हर जगह 3 साल का होता है। 3 साल का कोर्स करने के बाद आप ग्रेजुएट हो जाते है। उसके बाद आप किसी भी कंपनी में BCA से जुड़ी प्रोफाइल के लिए इंटर्न करने के बाद नौकरी प्राप्त कर सकते है।

BCA कोर्स की फीस कितनी होती है?

आपकों BCA करते हुए कितनी फीस देनी होगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपना एडमिशन कहा पर कराना चाहते है। 

  • आपका एडमिशन अगर किसी सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा चलाए जा रहे यूनिवर्सिटी में हो जाता है तो आपको प्रति वर्ष 5 से 7 हजार रुपए की फीस प्रदान करनी होती है।
  • वही अगर आप देश के top rated private university से BCA का कोर्स करते है तो आपको प्रति सेमेस्टर 50 से 60 हजार रुपए देने पड़ सकते है। 3 साल का कोर्स 6 सेमेस्टर में बांटा जाता है। जिसके तहत आपको पूरा कोर्स करने के लिए 3 लाख से 3 लाख 60 हजार रुपए तक की फीस प्रदान करनी होती है।

BCA करने के फायदे क्या है?

BCA कोर्स करने के कई फायदे है जिसके बारे में हम आपको नीचे बिंदुओं के द्वारा बताने का प्रयास करेंगे। 

  • BCA कोर्स के द्वारा आप IT Field में घुस सकते है। जो आज लोगो High Paying Job प्रदान कर रही है।
  • आप इस कोर्स को करने के बाद कंप्यूटर की लैंग्वेज को सीख जाते है। जिससे आप एक प्रोग्रामर और वेब डेवलपर के तौर पर फ्रीलांसिंग तौर पर भी काम कर सकते है।
  • आज के डिजीटल और टेक्नोलॉजी से भरे युग के अंदर BCA का कोर्स करना फायदे का सौदा हो सकता है। 
  • जैसे आपको जानकारी हो गई है कि यह BCA एक undergraduate course है तो उसको पूरा करने के बाद आप सरकारी नौकरी जैसे UPSC, SSC CGL, SBI PO और अन्य सरकारी विभाग के पदो के लिए भी आवेदन कर सकते है।
  • अगर आपको डेस्क पर बैठकर काम करना पसंद है तो आप इस BCA Course को चुन सकते है। इस काम को करने के लिए आपको अधिक दौड़ भाग करने की कोई जरूरत नही है।

BCA में क्या पढ़ाया जाता है?

आप अगर BCA करने का सोच रहे है तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आपको BCA के अंदर क्या क्या पढ़ाया जाता होगा? तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि BCA 3 साल का कोर्स है। इस कोर्स के पूरे सिलेब्स को 6 भागो में बांटा जाता है।

मुख्य तौर पर देखा जाए तो BCA के अंदर आपको Computer Applications के बेसिक, कंप्यूटर लैंग्वेज, एप्लीकेशन इंटरफेस और उससे संबंधित अन्य विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जाती है। 

अगर आप भी BCA के सिलेब्स का overview जानना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए पॉइंट्स देखने चाहिए।

  • Visual Basic
  • C Programming
  • System Analysis & Design
  • Web Scripting
  • Development
  • Networking
  • World Wide Web
  • Advanced C Language Programming
  • Database Management
  • Mathematics
  • Software Engineering
  • Object-Oriented Programming Using C++
  • Oracle
  • Organizational Behavior
  • Computer Fundamentals
  • Computer Laboratory & Practical Work
  • Data Structure
  • Database Management
  • Programming Using PHP
  • System Analysis & Design
  • Java
  • Operating System
  • HTML

BCA के बाद क्या करे?

आप जब BCA कर लेते है तो उसके बाद आपके सामने कई तरह के विकल्प होते है। एक विकल्प होता है कि आप नौकरी कर ले। वही दूसरा विकल्प होता है कि आप MCA या अन्य मास्टर्स कोर्स करके अपने ज्ञान में बढ़ोतरी लाए। 

आज इस सेक्शन में हमने आपको BCA के बाद संभावित तौर पर चुने जाने वाली सभी विकल्प के बारे में आपको जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है।

MCA

BCA करने के बाद आप Advanced level के Computer Applications या डेवलपमेंट की प्रक्रिया को सीखने के लिए MCA कर सकते है। यह पूरी तरह से एक टेक्निकल कोर्स है जो आपको ऐप डेवलपर तक बना सकता है। MCA करने के बाद आप सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल एप डेवलपर, वेबसाइट डेवलपर की जॉब प्राप्त कर सकते है।

MBA

यह MBA भी दो साल का post graduation कोर्स होता है। जिसे अधिकांश तौर कर पर देखा जाए तो 10 में से 7 लोग करते ही है। MBA में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको CAT Exam पास करना होता है। MBA करने के बाद आपकी सैलरी में कई गुना का हाइक आ जाता है। जिसके कारण अधिकांश लोग इस कोर्स को करना चाहते है।

MIM

काफी लोग BCA करने के बाद MIM भी करते है। यह 3 साल का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स होता है। जब आपकी MIM की पढ़ाई पूरी हो जाती है तो आप उसके बाद सिस्टम एनालिस्ट, कंप्यूटर नेटवर्क आर्टिटेक, एमएसआई डायरेक्टर, वीडियोगेम डिजाइनर, कंसलटेंट, मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपर जैसे पदो पर नौकरी प्राप्त कर सकते है।

MCM

आप चाहे तो आप BCA के बाद MCM करने का विकल्प चुन सकते है। आप इस MCM जिसे Masters in Computer Management के नाम से जाना जाता है। 

इस MCM को करने के बाद आपको इनफॉरमेशन सिक्योरिटी एनालिस्ट, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर , कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन सिस्टम मैनेजर जैसे पदो पर नौकरी प्राप्त हो सकती है।

इसे भी पढ़ें :

BCA के Top Colleges क्या है?

आप अगर BCA के Top Colleges के बारे में जानना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए टेबल को देखना चाहिए।

हमने नीचे टेबल के माध्यम से देश के Top 10 BCA Colleges के बारे में आपको जानकारी दी है।

Place College
Bangalore Department Of Computer Science Christ
Maharashtra Symbiosis Centre For Management Studies
Tamil NaduLoyola College
NoidaSt. Joseph’s College
ChennaiAmity International Business School
Delhi St. Xaviers College
Bangalore Christ University
Bangalore Stella Maris College
Ahmedabad St. Xavier’s College
VelloreVIT 

BCA के बाद कितनी Salary मिलती है?

जब आपकी BCA पूरी हो जाती है तो उसके बाद आपको 6 महीने से 1 साल किसी भी कंपनी में एक इंटर्न के रूप में काम करना होता है। इस बीच आप इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस प्राप्त करते है। जो आपके पहले जॉब के लिए जरूरी होती है।

आप जब अपना पहला जॉब प्राप्त करते है तो आपका पैकेज 2 लाख 40 हजार से लेकर 4 लाख प्रति वर्ष के बीच में ही लगता है। जैसे जैसे आपको इंडस्ट्री का एक्सपीरियंस बढ़ता रहता है आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है।

BCA के बाद Placement कैसी होती है?

आपको BCA के बाद Placement कैसी मिलेगी यह आपके कॉलेज, आपके मार्क्स और आपके इंटरव्यू कर निर्भर करता है।

आप अगर देश के टॉप रेटेड सरकारी या प्राइवेट यूनिवर्सिटी या कॉलेज से BCA करते है तो आपकी Placement TCS, Wipro जैसी बड़ी IT Company में लग जाती है।

वही अगर आप किसी ऐसे ही प्राइवेट यूनिवर्सिटी से BCA करते है तो आपको इन सब कंपनी के अंदर इंटर्न करने के लिए भी काफी मेहनत करनी होती है।

इसी कारण से कहा जाता है कि आपको अपना कॉलेज काफी सोच समझकर चुनना चाहिए।

BCA के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

जब आपकी BCA Complete हो जाती है तो आप काफी सारे पदो पर काम करने के लिए eligible हो जाते है। जिसके कारण आपको यह जानना जरूरी है कि आपको BCA के बाद कौन से जॉब प्रोफाइल में अधिक सैलरी प्राप्त हो सकती है? 

अगर आप BCA के बाद जॉब प्रोफाइल और उससे सैलरी संबंधित सैलरी के बारे में जानना चाहते है तो आप नीचे दिए गए टेबल को देख सकते है।

Job Profile Average Salary 
Junior programmer2.5 lakhs to 4.5 lakhs per year 
Software Testor2 lakhs to 4.5 lakhs year
Business Analyst 3 lakhs to 6 lakhs per year 
System Administration 3 lakhs to 5 lakhs per year 
Web Developer 3 lakhs to 5 lakhs per year
System engineer 4 lakhs to 8 lakhs per year 
Web designer2.5 lakhs to 5 lakhs per year 
Software developer 3 lakhs to 8 lakhs per year 
System analyst 3 lakhs to 6 lakhs per year 
Database administrator 3 lakhs to 8 lakhs per year 

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको BCA kya hai? इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। वही अगर आपके मन में BCA से संबंधित कोई भी सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है। धन्यवाद!

FAQ : BCA Kya Hai In Hindi

Q1. BCA का Full Form क्या है?

Ans : BCA का Full Form Bachelors of Computer Applications होता है।

Q2. BCA कोर्स कितने वर्ष का होता है?

Ans : यह BCA का कोर्स 3 वर्ष का होता है। आपका पूरा कोर्स 6 सेमेस्टर में बांटा गया होता है।

Q3. BCA कोर्स कब और कैसे किया जाता है?

Ans : आप अगर बारवीं कक्षा पास है तो आप BCA का कोर्स कर सकते है। BCA में एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको एंट्रेस एग्जाम देने होते है। जिसके बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। अगर आपका नाम उस लिस्ट में होता है तो आपका admission हो जाता है।

Q4. BCA कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

Ans : BCA में आपको Computer Applications के बेसिक, कंप्यूटर लैंग्वेज, एप्लीकेशन इंटरफेस और उससे संबंधित अन्य विषय के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाती है।

Q5. बीसीए में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

Ans : BCA के अंदर आपको 3 साल में 6 semester के अंदर 50 से भी ज्यादा सब्जेक्ट को पढ़ना होता है। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रति सेमेस्टर आपको 8 सब्जेक्ट कम से कम पढ़ना ही होता है।

मेरा नाम Shani Kumar Saini है मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी साझा करना पसंद है जिसके लिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम करियर,एजुकेशन,बिज़नेस और फाइनेंस से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ |

Leave a Comment