सिविल इंजीनियर क्या होता है और कैसे बने (2023) – Civil Engineer Kya Hota Hai

दोस्तों आप जब कहीं पर घूमने या किसी शहर में जाते है तो वहां पर आपने बड़ी-बड़ी इमारत, पुल विभिन्न प्रकार की सड़कें तथा विभिन्न प्रकार के स्ट्रक्चर को देखा होगा।

अब यह सब देखने के बाद आपके मन में विचार आता होगा कि यह सब आखिर कैसे बना होगा और किसने इन सब को बनाया होगा।

दोस्तों यदि आपने इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश की होगी तो यहां पर आपको Civil Engineer का नाम सुनने को जरूर मिला होगा।

अब आपके मन मे एक और सवाल आ रहा होगा की Civil Engineer Kya Hota Hai तथा साथ ही साथ यह भी मन में चल रहा होगा कि सिविल इंजीनियर का क्या काम होता है

आपको परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं है क्योंकि हम आपके लिए इस पोस्ट में इसी प्रकार के सभी जवाब देने वाले हैं जैसे कि सिविल इंजीनियर कैसे बने, सिविल इंजीनियरिंग कोर्स कितने साल का होता है, तथा इसके अतिरिक्त सिविल इंजीनियरिंग सैलरी कितनी प्राप्त करते हैं।

दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग से जुड़ी सभी प्रकार की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी इस पोस्ट के साथ शुरू से लेकर अंत तक बने रहें।

सिविल इंजीनियर क्या है? – What is Civil Engineer in Hindi

दोस्तों यहां पर सबसे पहले यह जानना आवश्यक है सिविल इंजीनियर क्या होता है तथा सिविल इंजीनियरिंग क्या है

सबसे पहले बात करते हैं सिविल इंजीनियरिंग क्या होती है दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग, Engineering की एक Branch  है जिसके अंतर्गत छात्रों को विभिन्न प्रकार की इमारतों के डिजाइन, सड़क, पुल, बांध इत्यादि के बारे में पढ़ाई के साथ साथ प्रैक्टिकल नॉलेज दी जाती है।

अब आपको थोड़ा अंदाजा लग गया होगा कि आखिर सिविल इंजीनियरिंग क्या होती है इसको और अधिक सरल भाषा में समझा जाए तो हम कह सकते हैं यह एक इंजीनियरिंग का कोर्स है जिसके अंतर्गत छात्रों को विभिन्न प्रकार की इमारतें, पुल, सड़क बनाने के बारे में जानकारी दी जाती है।

दोस्तों Civil Engineering का कोर्स 4 वर्ष का होता है जिसको बारहवीं कक्षा के बाद किया जा सकता है परंतु इस कोर्स को करने के लिए 12वीं क्लास में Science होनी जरूरी है।

यदि अब हम civil engineer के बारे में बात करें तो सिविल इंजीनियर वह होता है जो सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा करने के बाद डिग्री प्राप्त कर लेता हैं।

सिविल इंजीनियर कैसे बने -civil engineer Kaise Bane

दोस्तों अब आप अच्छे से समझ गए होंगे की सिविल इंजीनियरिंग क्या होती है और सिविल इंजीनियर किसे कहते हैं अब बात आती है यदि आप सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आप सिविल इंजीनियर कैसे बन सकते हैं।

आप सिविल इंजीनियर 10th Class और 12th Class दोनों के बाद बन सकते हैं और इन दोनों के ही तरीके थोडे अलग है जिसकी विस्तार पूर्वक जानकारी हम आपको देने वाले हैं।

10th के बाद  सिविल इंजीनियर कैसे बने 

यदि आप दसवीं क्लास पास है या फिर आप 12th क्लास में साइंस के छात्र नहीं है तो आप इसके बाद भी दसवीं क्लास से ही सिविल इंजीनियर बन सकते हैं।

यदि आप 10th क्लास के बाद सिविल इंजीनियर बनते हैं तो आप जूनियर सिविल इंजीनियर के नाम से जाने जाएंगे और यदि आप जानना चाहते हैं 10th ke baad junior civil engineer kaise bane  तो इसके बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक देंगे।

यदि आप 10th क्लास के बाद सिविल इंजीनियर या फिर जूनियर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो इसके दो तरीके हो सकते हैं या तो आप प्राइवेट कॉलेज के द्वारा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।

  • यदि आप सरकारी कॉलेज के द्वारा अपनी सिविल इंजीनियर की पढ़ाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दसवीं के बाद पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा देनी होगी इस प्रवेश परीक्षा को JEECUP के नाम से भी जाना जाता है।
  • पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा प्रत्येक राज्य में अलग-अलग समय पर निर्धारित की जाती है और यदि आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं तो मेरिट के आधार पर आपको सरकारी कॉलेज मिल जाता है।
  • आप प्राइवेट कॉलेज के द्वारा भी पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर सकते हैं यह कोर्स 3 वर्ष का होता है इस कोर्स को करने के लिए आपको मात्र 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आप अपनी पसंद के किसी भी प्राइवेट कॉलेज में जाकर पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स सीधे एडमिशन लेकर कर सकते हैं।

12th के बाद सिविल इंजीनियर कैसे बने 

आप 12th क्लास के बाद भी सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स करके सिविल इंजीनियर बन सकते हैं परंतु इसके लिए आपको 12th क्लास में Science का Student होना जरूरी है।

आप 12th के बाद दो प्रकार से सिविल इंजीनियर बन सकते हैं यदि आप सरकारी कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको IIT परीक्षा को पास करना होगा।

  • आप अपनी पसंद के किसी भी प्राइवेट कॉलेज में जाकर B.Tech कोर्स के अंतर्गत सिविल इंजीनियर ब्रांच का चुनाव करके भी सिविल इंजीनियर बन सकते हैं।
  • यदि आप सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई सरकारी कॉलेज से करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आईआईटी अथवा यूपीटीयू जैसी प्रवेश परीक्षा पास करनी होती हैं और इसके बाद मेरिट के आधार पर आपको कॉलेज दिया जाता है।
  • आप प्राइवेट कॉलेज के अंदर बीटेक कोर्स में सीधे एडमिशन 12वीं के नंबरों के आधार पर ले सकते हैं और वहां से सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स करके सिविल इंजीनियर बन सकते हैं।

सिविल इंजीनियरिंग कोर्स कितने साल का होता है

सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स मुख्यतः  4 वर्ष का होता है जिसको 12वीं के बाद ग्रेजुएशन के तौर पर किया जाता है यह कोर्स ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

आइए जानने का प्रयास करते हैं कि इसके अतिरिक्त आप सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कितने साल में पूरा कर सकते हैं।

  • यदि आप 12th क्लास में साइंस के छात्र हैं तो आप सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स 4 वर्ष में पूर्ण कर सकते हैं इसके लिए आपको बीटेक कोर्स में एडमिशन लेना होता है।
  • यदि आप 10th क्लास के बाद सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स करते हैं तो आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कर पाएंगे, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के अंतर्गत आप सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स 3 वर्ष में पूरा कर लेते हैं।
  • यदि आप 12th Class में साइंस के स्टूडेंट हैं और आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के द्वारा सिविल इंजीनियरिंग कोर्स को करने के बाद जूनियर सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं तो आप 12th के बाद सीधे 2nd Year में प्रवेश कर लेते हैं इस कारण से आप सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स मात्र 2 वर्ष में पूरा कर लेते हैं।

civil engineering course

दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग कोर्स के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कोर्स आते हैं जिनको आप डिप्लोमा कोर्स, अंडर ग्रेजुएट, और पोस्ट ग्रेजुएट के आधार पर कर सकते हैं।

आइए दोस्तों इन सभी कोर्स के बारे में आपको एक तालिका के द्वारा जानकारी देने का प्रयास करते हैं जिससे आपको अच्छे से समझ आ जाए।

Diploma course

  1. Structural engineering
  2. Geotechnical engineering
  3. Surveying
  4. Earthquake engineering
  5. Constructional engineering

Undergraduate Course ( UG Course )

  1. Bachelors of Art in Architectural Technology and Construction
  2. Bachelor of Technology in Civil Engineering Infrastructural Technology
  3. Bachelor in Civil Engineering
  4. Bachelor in Civil and Environmental Engineering
  5. Bachelor in Building Energy
  6. Bachelor of Engineering Technology

Post Graduate Course

  1. Master in Civil and Geological Engineering
  2. Master in Geo-Environmental Engineering
  3. Master in Civil and Railway Engineering
  4. Master of Science in Sustainable Critical Infrastructure
  5. Master in Civil and Architectural Engineering

सिविल इंजीनियरिंग कोर्स फीस  

दोस्तों यदि आपने सिविल इंजीनियरिंग करने का मन बना लिया है तो सबसे बड़ा सवाल यह भी आता है कि आखिर इस कोर्स को करने के लिए हमें कितनी फीस देनी होगी।

क्योंकि किसी भी कोर्स को करने का या फिर ना करने का एक मूल कारण उसकी फीस भी होती है यदि हमें किसी कोर्स को करने के बाद ज्यादा फायदा ना मिले और उसकी फीस ज्यादा हो तो इस प्रकार के कोर्स को हमें Avoid करना चाहिए।

प्रत्येक व्यक्ति के लिए कोर्स की फीस उसकी आर्थिक स्थिति पर भी निर्भर करती है कि वह उस Course करना चाहता है या नहीं।

दोस्तों यदि हम सिविल इंजीनियरिंग के कोर्स की फीस के बारे में बात करें तो इसकी फीस के बारे में सटीक जानकारी तो हम नहीं दे पाएंगे क्योंकि इसकी फीस आप के रहने वाले स्थान और कॉलेज पर निर्भर करती है।

यदि एक सामान्य अनुमान लगाया जाए तो सिविल इंजीनियरिंग के 4 वर्ष कोर्स करने की फीस लगभग 5 से 6 लाख आ जाती है।

civil engineering subjects

दोस्तों अब आप यह जान गए हैं कि सिविल इंजीनियरिंग क्या होती है, सिविल इंजीनियर क्या होता है, सिविल इंजीनियर कैसे बना जाता हैं, सिविल इंजीनियर का कोर्स कितने वर्ष का होता है और साथ ही साथ अब आप यह भी जान गए हैं सिविल इंजीनियरिंग कोर्स की फीस कितनी होती है।

अब यदि आपने सिविल इंजीनियरिंग करने का विचार कर लिया है तो आपको यह भी जानना जरूरी है कि आखिर civil engineering में आपको कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ने को मिलेंगे।

हम आपके लिए नीचे सिविल इंजीनियरिंग के सब्जेक्ट की लिस्ट प्रदर्शित कर रहे हैं यह Subjects आपको सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में देखने को मिलेंगे।

  • Geotechnical engineering
  • Environment engineering
  • Structural engineering
  • Transportation engineering
  • Surveying
  • Fluid mechanics
  • Engineering drawing
  • Hydraulic engineering
  • Design
  • Construction management
  • Technology
  • Applied mechanics
  • Foundation
  • Strength of materials
  • Building materials
  • Engineering mathematics
  • Soil mechanics
  • Mechanical engineering
  • Traffic engineering
  • Chemical engineering
  • Solid mechanics
  • Engineering geology

civil engineer salary

दोस्तों किसी भी कोर्स को करने का जब तक कोई फायदा नहीं होता तब तक उसको उसको करने के बाद एक अच्छी खासी सैलरी प्राप्त ना हो।

यदि आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है की यदि इतने सारे पैसे खर्च करने के बाद भी हम इस कोर्स को कर लेते हैं तो इसके बाद हम सैलरी के तौर पर कितने पैसे कमा पाएंगे।

आपका सवाल बिल्कुल सही है यदि हम आपके इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करें तो बिल्कुल सटीक जवाब तो शायद हम नहीं दे पाएंगे क्योंकि सिविल इंजीनियर की सैलरी उसकी खुद की Skill स्थान और कंपनी पर निर्भर करती है।

एक सिविल इंजीनियर आपको लगभग ₹20,000 तक की सैलरी पर कार्य करता हुआ दिखाई देगा जबकि दूसरा civil engineer महीने के ₹1,00,000 तक की कमाई भी करता है और जबकि एक और अन्य अन्य सिविल इंजीनियर 1 महीने के ₹2,00,000 तक की भी कमाई करता है।

दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पैसों की कोई कमी नहीं है यह केवल आपकी Skill और Experience पर निर्भर करता है कि आप कितने ज्यादा पैसे कमा पाएंगे।

सिविल इंजीनियर का क्या काम होता है

सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान छात्रों को ना केवल Theory के द्वारा पढ़ाया जाता है बल्कि प्रैक्टिकल के आधार पर उनकी नॉलेज को और भी ज्यादा Improve किया जाता है।

civil engineering के इस कोर्स में छात्रों को बड़ी-बड़ी इमारतों के डिजाइन उनके रखरखाव के साथ-साथ भूकंप या अन्य प्रकार की किसी प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए सभी जानकारी विस्तार पूर्वक समझाइए जाती है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

इसी प्रकार बड़े बड़े पुलों का निर्माण तथा बड़ी बड़ी सड़क का निर्माण सिविल इंजीनियरों के द्वारा किया जाता है ताकि व्यवस्था पूरे देश में सुचारू रूप से चलती रहे।

इन सभी बड़े बड़े ब्रिज का निर्माण पुलो का निर्माण नदी पर बांध का निर्माण बहुत ही ज्यादा सावधानी पूर्वक और इंजीनियरिंग क्रियाओं के आधार पर किया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अब आप समझ गए होंगे कि हमारे देश की उन्नति के लिए तथा हमारी प्रगति के लिए सिविल इंजीनियरिंग और civil engineer हमारे लिए कितना जरूरी है। यदि हमारे पास सिविल इंजीनियरिंग नहीं होती तो शायद हम वर्तमान समय में मिल रही इतनी सुख-सुविधाओं का आनंद नहीं ले पाते।

सिविल इंजीनियर कितने प्रकार के होते हैं – Types Of Civil Enginner in hindi

दोस्तों इंजीनियर मुख्य रूप से केवल दो प्रकार के होते हैं जूनियर इंजीनियर और सीनियर इंजीनियर,  यदि आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के अंतर्गत civil engineering का कोर्स करते हैं तो आप Junior engineer कहलाते हैं।

यदि आपने 12th के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में डिग्री प्राप्त की है तो आप Senior engineer के अंतर्गत आते हैं।

दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग के अंतर्गत भी sub branch आती हैं जिनके आधार पर विभिन्न प्रकार के इंजीनियर को वर्गीकृत किया जाता है जैसे Structure engineer, environmental engineer , geotechnical engineer, construction engineer etc 

सिविल इंजीनियरिंग में करियर

दोस्तों यह ब्रांच बहुत ही ज्यादा पुरानी और विस्तृत है इसलिए इस ब्रांच में कैरियर बनाना आसान भी है और काफी विस्तृत होने के कारण रोजगार के अवसर बहुत ज्यादा है।

यदि हम इंजीनियरिंग की अन्य कोई ब्रांच के बारे में बात करें तो किसी भी ब्रांच में रोजगार के अवसर इतने नहीं देखने को मिलते जितने सिविल इंजीनियरिंग के अंतर्गत आते हैं।

आप प्राइवेट सेक्टर में जाएं या फिर सरकारी नौकरी की तैयारी करें इंजीनियरिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा रिक्त स्थान आपको सिविल इंजीनियर के ही मिलते हैं इसके बाद किसी अन्य ब्रांच के।

यदि आप सिविल इंजीनियरिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो निश्चित रूप से आप सिविल इंजीनियरिंग कोर्स कर सकते हैं इसमें आप अपना अच्छा केरियर बना पाएंगे।

सिविल इंजीनियरिंग में एक अन्य फायदा यह है किसके अंतर्गत होने वाली ज्यादातर काम बहुत सारे लोगों के द्वारा किए जाते हैं इस कारण से इस क्षेत्र में लोगों की मांग हमेशा बनी रहती है।

इसे भी पढ़े : 

सिविल इंजीनियरिंग करने के फायदे

कोई भी कोर्स तभी फायदेमंद होता है जब उसके फायदे देखने को मिलते हैं इसी प्रकार से सिविल इंजीनियरिंग के कुछ फायदे हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं शायद आपको पसंद आए।

  • सरकारी नौकरी के क्षेत्र में अधिकतर मांग सिविल इंजीनियर की आती है।
  • सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई आप अपने आसपास के क्षेत्र में रहकर आसानी से कर सकते हैं क्योंकि इसके कॉलेज आपको सभी स्थान पर देखने को मिलते हैं।
  • सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में नौकरी के बाद अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।
  • सिविल इंजीनियर की मांग प्राइवेट क्षेत्र में भी हमेशा बनी रहती है।

Conclucation 

दोस्तों आज हमने इस पोस्ट में जाना सिविल इंजीनियर क्या होता है इसके साथ साथ हमने विस्तारपूर्वक सरल भाषा में यह जानकारी प्राप्त की civil engineer kaise bane 

हमने आज इस पोस्ट के द्वारा सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित उन सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की जो आपके मन में चल रहे होते हैं जैसे कि सिविल इंजीनियरिंग कोर्स कितने साल का होता है

सिविल इंजीनियर का क्या काम होता है तथा इसके अतिरिक्त हमने यह भी जाना कि सिविल इंजीनियरिंग कोर्स फीस कितनी होती है।

यदि हम इस कोर्स को कर लेते हैं तो इसके बाद civil engineer salary कितनी प्राप्त कर लेते हैं हम आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी काफी पसंद आई होंगी।

यदि आपका इस पोस्ट को लेकर कोई सवाल या फिर हमारे लिए किसी भी प्रकार का कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

FAQ : Civil Engineer Kaise bane in Hindi

Q1. सिविल इंजीनियरिंग सैलेरी    

Ans : दोस्तों सिविल इंजीनियर की सैलरी job करने के स्थान व्यक्ति की स्किल और कंपनी पर निर्भर करती है सामान्य अनुमान के आधार पर civil engineer salary  के बारे में बात करें तो वह प्रति महीना ₹1,00,000 तक की भी कमाई कर लेते हैं।

Q2. सिविल इंजीनियरिंग भर्ती   

Ans : दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग भर्ती के लिए समय-समय पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकलते रहते हैं जैसे कि ssc-je , state level पर सभी राज्य सिविल इंजीनियर की भर्ती करते रहते हैं तथा इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की भर्ती सरकार की तरफ से सिविल इंजीनियरों के लिए आती रहती है।

Q3. मैकेनिकल इंजीनियर क्या होता है

Ans : दोस्तों सिविल इंजीनियरिंग की तरह ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी एक इंजीनियरिंग की ब्रांच है मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स भी सिविल इंजीनियर की तरह ही होता है यह कोर्स भी 4 वर्ष का और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग 3 वर्ष का होता है।    

Q4. सिविल इंजीनियर को हिंदी में क्या कहते हैं

Ans : दोस्तों यदि आप सिविल इंजीनियर का मतलब हिंदी में जानना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की सिविल इंजीनियर को हिंदी में सिविल अभियंता और नागरिक अभियंता के नाम से जाना जाता है।

मेरा नाम Shani Kumar Saini है मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी साझा करना पसंद है जिसके लिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम करियर,एजुकेशन,बिज़नेस और फाइनेंस से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ |

Leave a Comment