December 2023 में रिलीज होने वाली टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट, बॉक्स ऑफिस पर मचने वाला है धमाल

Top 3 Movies Of December 2023: साल 2023 अभी तक सिनेमा जगत के सभी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहा है मगर इसका अंतिम महीना यानी कि दिसंबर इससे और भी कहीं ज्यादा मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है क्योंकि दिसंबर में 3 ऐसी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जिसकी दीवानगी एक अलग लेवल की है जिसका अंदाजा भी लगा पाना काफी मुश्किल है। तो आइए जानते हैं कि आखिर दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली टॉप 3 फिल्में कौन सी होने वाली हैं।

Top 3 Movies Of December 2023

Animal – एनिमल

दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रिलीज होने जा रही फिल्म एनिमल है जो आपको 1 दिसंबर से सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी। जिस फिल्म के लीड रोल में रणबीर कपूर दिखाई देंगे। इस फिल्म के डारेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं, जिन्होंने कबीर सिंह जैसी बेहतरीन फिल्म डायरेक्ट की है। इस मूवी के कहानी की बात करें तो इसमें एक आदमी के अपने पिता के प्रति जुनून को दर्शाया गया है। कुछ ही समय पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

फिल्म – Animal – एनिमल
रिलीज डेट : 1, दिसंबर, 2023
स्टार कास्ट :रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल
भाषा: हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़।

Sam Bahadur – सैम बहादुर

दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली टॉप 3 फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रिलीज होने जा रही फिल्म सैम बहादुर है, जो आपको 1 दिसंबर से सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी। जिस फिल्म के लीड रोल में विक्की कौशल दिखाई देंगे। इस फिल्म के डारेक्टर मेघना गुलजार हैं। इस मूवी के कहानी की बात करें तो इसमें भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ के जीवन के बारे में दिखाया गया है। साथ ही इसमें 1971 भारत-पाक युद्ध की झलक भी देखने को मिलने वाली है। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे। मगर अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है, जिस वजह से इसका हिट होना तय माना जा रहा है।

फिल्म – Sam Bahadur – सैम बहादुर
रिलीज डेट : 1, दिसंबर, 2023
स्टार कास्ट : विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा
भाषा: हिंदी

Dunki – डंकी

सिनेमा जगत के सबसे बड़े सितारों में शुमार शाहरुख खान एक बार फिर साल दिसंबर 2023 में नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। इस बार किंग खान राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी के लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। जोकि 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। पठान और जवान के बाद यह उनकी साल 2023 की तीसरी फिल्म होने वाली है। पठान और जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भी काफी ज्यादा कमाई करने वाली है।

फिल्म – Dunki – डंकी
रिलीज डेट : 21, दिसंबर, 2023
स्टार कास्ट :शाह रुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल
भाषा: हिंदी

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया ऐसा काम सोशल मीडिया पर वायरल हो गई वीडियो, जल्दी देखें

Leave a Comment