सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने – 12th Ke Bad Software Engineer Kaise Bane

आज के समय में सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हर कोई करता ही है। हाथ में स्मार्टफोन हो या लैपटॉप उसमें सॉफ्टवेयर होता ही है। सॉफ्टवेयर को बनाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर कहलाता है। कुछ बच्चों को इन सोफ्टवेयर के बारे में जानने में काफी रुचि होती है। साथ ही वो सोफ्टवेयर इंजीनियर को एक कैरियर के रूप में देखते हैं। लेकिन पूरी जानकारी ना होने के कारण उन्हें बहुत दिक्कत आती है। इसलिए अब आप टेंशन फ्री हो जाइए हम आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बारे में बताएंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको Software engineer kaise bane वो बताएंगे। पूरी जानकारी सही, आसान और अच्छे से समझाने का प्रयास किया है। हम आशा करते है कि पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस ब्लॉग के पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ेंगे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्या है? – What is Software In Hindi

इंजीनियर का ही एक भाग होता है सोफ्टवेयर इंजीनियर। इसमें कंप्यूटर से रिलेटेड कोर्स होते है जो कि आईटी ब्रांच से जुड़ा है। नए नए अप्लीकेशन सोफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा ही बनाया जाता है। बहुत सारी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे HTML, C/C++, JAVA आदि का इस्तेमाल करके सॉफ्टवेयर बनाया जाता है।

यह वो होते है जो यूजर्स के जरूरत के हिसाब से कोई भी एप्लीकेशन बनाते हैं। सॉफ्टवेयर को डेवलप करने के लिए प्रोग्रामिंग और कोडिंग दोनों ही आनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हीं दोनों को मदद से सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक अप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर का निर्माण करता है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बनें – Software Engineer Kaise Bane In Hindi

आपको अगर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है तो पहले उसके लिए इंजीनियर से रिलेटेड फील्ड में पढ़ाई करनी होगी। इंजीनियर फील्ड में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी को 11वीं में ही कुछ सब्जेक्ट्स चुनने होते हैं। जैसे science स्ट्रीम में PCM चुनना होता है।

फिर कॉलेज से कुछ कोर्स जैसे b.tech, BCA आदि से ग्रेजुएशन करना होगा। अगर आप ग्रेजुएशन किसी प्राइवेट कॉलेज से करते हैं तो उसके लिए आपको अच्छी खासी फीस देनी होती है। वहीं अगर आप किसी गबरनमेंट कॉलेज से पढ़ाई करें तो कम पैसों में आप ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

ग्रेजुएशन करने के समय ध्यान रहें कि आप साथ साथ ही प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखे। इससे आपके इंटरनशिप में फायदा मिलेगा। इसलिए कोशिश करें कि अपना programming logic को बेहतर बनाए। साथ ही सॉफ्टवेयर बनाने की प्रैक्टिस भी करते रहें।

ग्रेजुएशन करने के बाद आपको internship के लिए अप्लाई करना होता है। इसके बाद अगर आपको मास्टर्स करना हो तो उसके लिए आप किसी अच्छे कॉलेज में अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके हाईएस्ट सैलरी पाने के chances बढ़ जाते हैं।

आगे हम इस पोस्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बारे में सभी चीज विस्तार से बताएंगे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए किस सब्जेक्ट को चुनें

सबसे पहले आपको 11वीं में सांइस स्ट्रीम में PCM यानी फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स चुनना होगा। उसके बाद आपको अच्छे नंबरों से 12वीं पास करनी होगी।

अपनी 12वीं पास करने के बाद आपको किसी अच्छे कॉलेज से b.tech in computer science, BCA, b.tech in IT से ग्रेजुएशन करनी होगी।

आपके लिए कुछ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का ज्ञान होना जरूरी है। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे C++, Java, Java script, SQL, Python, Ruby, C language आदि।

साफ्टवेयर इंजीनियर बनने के कोर्स

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए आपको कुछ कंप्यूटर से रिलेटेड कोर्स करने होते हैं। इन कोर्स को करने के बाद ही आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते हैं।

हमने नीचे उन सभी कोर्सों के बारे में बताया है जो कि करना आवश्यक है। आप अगर इन सब में से कोई भी एक कोर्स करते हैं और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिख लेते हैं तो आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते हैं। तो चलिए जानते है उन कोर्स के नाम।

इसे भी पढ़े : 

Course for diploma degree

  • ADCA( एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन)
  • DCA (डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन)

Course for bachelor degree

  • BCA (बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) 3 years का कोर्स है।
  • Tech in Computer science (बीटेक बैचलर इन कंप्यूटर साइंस ) — यह 4 साल का कोर्स है।
  • tech in IT (बैचलर इन इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) 4 years का कोर्स है।

Course for Master’s degree

  • MCA( मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) 2 years course
  • tech in IT( एम टेक इन इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) 2 years
  • Sc in computer science ( मास्टर इन कम्प्यूटर साइंस) 2 years

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए qualifications

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने से पहले आपके पास  कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए। तो चलिए जानते है सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए योग्यता के बारे में।

  • आपको बैचलर्स की डिग्री या सर्टिफिकेट प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए 12 में (साइंस स्ट्रीम) से पास होना होता है।
  • बैचलर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपके 12वीं में कम से कम 60% या उससे ज्यादा पर्सेंट आना जरूरी है।
  • वहीं आपके मास्टर्स प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री होनी चाहिए। जिसमें आपके कम से कम 55%-60% नंबर होने चाहिए।
  • बाहर देश यानी विदेश में पढ़ाई करने के लिए IELTS , TOEFL, PTE या ड्विलिंगो इंग्लिश टेस्ट देने होते है। अगर आप इन टेस्ट में पास हो जाते हैं तो आप विदेश में पढ़ाई कर सकते हैं।
  • भारतीय विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए JEE मेंस, MHT CET exam देने जरूरी हैं। इन परीक्षाओ के आपका पास होना भी जरूरी होता है।
  • विदेश में पढ़ाई के लिए विद्यार्थी को GRE/GATE की परीक्षा देनी होती है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का क्या काम होता है?

अब बारी आती है जानने कि क्या क्या काम करते है सॉफ्टवेयर इंजीनियर। आपको यह तो पता चल गया है कि इसमें कंप्यूटर से रिलेटेड कोर्स होते है। लेकिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बाद आपको काम क्या करना होता है वह भी जानना जरूरी है। तो चलिए जानते है सोफ्टवेयर इंजीनियर के कार्य के बारे में।

  • सॉफ्टवेयर डेवलप करना
  • यूजर्स के हिसाब से software बनाना
  • अप्लीकेशन बनाना
  • सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग करना
  • प्रोग्रामिंग बनाना
  • सॉफ्टवेयर को मेंटेन करना
  • वेबसाइट बनाना

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करियर

देखा जाए तो आज के समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंट में करियर के लिए बहुत अच्छे विकल्प मौजूद हैं। आजकल मार्केट में हर दिन नए और useful सॉफ्टवेयर और ऐप्स डेवेलप होते हैं। इसी कारण से सॉफ्टवेयर इंजीनियर में तेजी से कैरियर ऑप्शन बढ़ता जा रहा है। साथ ही इस क्षेत्र में नौकरी का ऑप्शन बढ़ता जा रहा है। हमने नीचे कुछ नौकरी के ऑप्शन्स के बारे में बताया है जिन्हें आप चुन सकते हैं।

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर
  • सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट
  • सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट
  • चीफ टेक्निकल ऑफीसर
  • सॉफ्टवेयर ट्रेनी डेवलपर
  • साइबर सिक्योरिटी मैनेजर
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • सेल्स मैनेजर
  • वीडियो गेम डिजाइनर
  • नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर
  • बिग डाटा इंजीनियर

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी

अगर बात की जाए कि सॉफ्टवेयर इंजिनियर कमाते कितना हैं। तो आपको बता दें कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर को आज के समय में सबसे अच्छा कैरियर ऑप्शन माना जाता है। वहीं उसकी सैलरी भी काफी ज्यादा अच्छी होती है। तो चलिए अब जानते है सैलरी के बारे में।

  • हर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी वो किस कंपनी में काम कर रहा है उस पर निर्भर करता है।
  • Diploma करने पर शुरुआती समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हर महीने तकरीबन 10 से 15 हजार रुपए मिलते हैं।
  • धीरे धीरे जैसे जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के काम का एक्सपीरियंस बढ़ता रहता है, उसके साथ सैलरी भी बढ़ती है।
  • वहीं बेचलर की डिग्री को पूरा करने के बाद स्टार्टिंग सैलरी 10 से 25 हजार रुपए होती है।
  • अगर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 10 साल से कम का एक्सपीरियंस है तो उसकी annual income तकरीबन 5 लाख के करीब या उससे ज्यादा भी हो सकती है।
  • अगर आप किसी अच्छे कॉलेज से btech या mtech करते है। तो आपको 30 लाख से 50 लाख तक की सैलरी पैकेज मिल सकती है।
  • सबसे ज्यादा और अच्छी सैलरी आपको आईआईटी से इंजिनियरिंग कंप्लीट करने पर मिलती है। आपको 10 लाख से 1.5 करोड़ तक का पैकेज मिल सकता है।

निष्कर्ष

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आपको Software engineer kaise bane वह बताया है। इस ब्लॉग के पोस्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से रिलेटेड सभी जानकारी देने की कोशिश की है। हम आशा करते हैं कि आपको इस लेख द्वारा ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल हो। ताकि आप भी इस पोस्ट द्वारा अपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना पूरा कर पाए।

आपको यह लेख अच्छा लगा तो अपने दोस्तों से शेयर करें। ताकि वह भी software engineer के बारे में जान सकें। अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ भी सुझाव देना है। तो वह आप कमेंट द्वारा हमें बता सकते हैं। हम आपके कमेंट पर जल्द से जल्द रिप्लाई देने की कोशिश करेंगे।

Q1. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने में कितना खर्चा होता है?

Ans : सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोर्स को करने के लिए खर्च हर यूनिवर्सिटी के फीस पर निर्भर करता है। वहीं देखा जाए तो एक साल में तकरीबन 50,000 से 3 लाख रुपया तक का खर्च होता है।

Q2. कौन कौन सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए सीखना चाहिए?

Ans : आपके लिए कुछ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का ज्ञान होना जरूरी है। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे C++, Java, Java script, SQL, Python, Ruby, C language आदि।

Q3. क्या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स एक अच्छा आप्शन है फ्यूचर कैरियर के लिए?

Ans : जी, हां आप सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करके एक अच्छा फ्यूचर पा सकते हैं। आज के समय में सबसे अच्छा कैरियर ऑप्शन माना जाता है। वहीं उसकी सैलरी भी काफी ज्यादा अच्छी होती है।

Q4. सॉफ्टवेयर इंजीनियर कौन होते हैं?

Ans : इंजीनियर का ही एक भाग होता है सोफ्टवेयर इंजीनियर। इसमें कंप्यूटर से रिलेटेड कोर्स होते है जो कि आईटी ब्रांच से जुड़ा है। नए नए अप्लीकेशन सोफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा ही बनाया जाता है।

मेरा नाम Shani Kumar Saini है मुझे इस ब्लॉग के माध्यम से इंटरनेट के माध्यम से जानकारी साझा करना पसंद है जिसके लिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम करियर,एजुकेशन,बिज़नेस और फाइनेंस से जुडी जानकारी शेयर करता हूँ |

Leave a Comment