Ranbir Kapoor की फिल्म Animal हुई रिलीज, लोगों ने फिल्म देखने के बाद कुछ ऐसे किया रियेक्ट

Animal Movie Review: बॉलीवुड (Bollywood) के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) आज (1 दिसंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म के शुरआती रिव्यू आना शुरू हो गए हैं। इस फिल्म के लीड रोल में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी दिखाई दे रहे हैं। तो आइए इस मूवी के पूरी कहानी के साथ ही इसके शुरूआती रिव्युस के बारे में जानते हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म Animal सिनेमाघरों में हुए रिलीज

Animal Movie Review

बॉलीवुड के मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार एनिमल (Animal) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के साथ ही इसके शुरूआती रिव्यु भी आना शुरू हो गए हैं। जिसके बारे में जानने से पहले फिल्म से जुड़ी बाकि जरुरी बातों के बारे में भी जान लीजिए। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने किया है, जिन्होंने कबीर सिंह जैसी बेहतरीन फिल्में निर्देशित की है। इस फिल्म में एक आदमी के अपने पिता के प्रति जुनून को दिखाया गया है, जिसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। मगर फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म को मिल रहे हैं मिले-जुले रिव्यु

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अभिनय हमेशा से लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। मगर उनकी हालिया फिल्म एनिमल (Animal) जोकि आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उसे काफी मिले-जुले रिव्यु मिल रह रहें यानी कई दर्शकों को फिल्म काफी अच्छी लग रही है। तो वहीं कई दर्शकों को फिल्म में कुछ ख़ास मजा नहीं आ रहा है। जिसकी वजह सेकंड हाफ को बताया जा रहा है। चूकिं यह फिल्म 3 घंटे 21 मिनट लम्बी है जिसके चलते दर्शकों का बोर होना लाजमी है। हालांकि इन सभी चीजों के अलावा फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा तारीफ रणबीर कपूर की हो रही है।

फिल्म एनिमल की स्टार कास्ट

फिल्म एनिमल (Animal) का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। साथ ही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड के सबसे महान नायकों में शुमार अनिल कपूर भी हैं। दोनों के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), शक्ति कपूर (Shakti Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) और सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi) भी शामिल हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपको इस फिल्म को देखने के बाद ही अपनी राय बनानी चाहिए, क्योंकि हर किसी की पसंद एक जैसी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Sam Bahadur Movie Review: Vicky Kaushal ने एक बार फिर छुआ ऑडियंस का दिल, फिल्म सैम बहादुर ने मचाया तहलका

Leave a Comment