एक ही बार 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है Spotify, कंपनी पर लगेगा ताला!

Spotify Layoffs 2023: दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर ऑनलाइन म्यूजिक कंपनियों में शुमार स्पॉटिफाई (Spotify) पर मौजूदा समय में काफी बड़ा खतरा मंडरा रहा है जिस वजह से कंपनी के बंद होने तक के हालात दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि कंपनी के संस्थापक (Founder) और सीईओ (CEO) डेनियल ऐक (Daniel Aik) ने करीब 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला कर लिया है। तो आइए जानते हैं कि अचानक स्पॉटिफाई (Spotify) ने किस वजह से ऐसा फैसला लिया है।

1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है Spotify

Spotify Layoffs 2023

दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर ऑनलाइन म्यूजिक कंपनियों में शुमार स्पॉटिफाई (Spotify) ने बड़े पैमाने पर छंटनी करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने करीब 1500 कर्मचारियों की छुट्टी करने का फैसला कर लिया है, जोकि कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों का 17 फीसदी है। साल 2023 में यह तीसरी बार है जब स्पॉटिफाई (Spotify) ने अपने कंपनी में छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी ने इससे पहले जनवरी में करीब 6 और जून में करीब 2 प्रतिशत एंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखाया था। बता दें कि स्पॉटिफाई (Spotify) की स्थापना साल 2006 में डेनियल ऐक (Daniel Aik) ने की थी।

इस वजह से हो रही है छंटनी

स्पॉटिफाई (Spotify) के सीईओ डेनियल ऐक ने बताया कि कंपनी फिलहाल कई चुनौतियों से गुजर रही है, जिसके चलते कंपनी ने 17 फीसदी कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला किया है। जिसकी वजह धीमी आर्थिक वृद्धि दर को बताया जा रहा है। हालांकि डेनियल ऐक ने आश्वासन दिया है कि जिन भी कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है, उन्हें उनके नोटिस पीरियड के अनुसार अगले पांच महीनों का औसत वेतन दिया जाएगा। बताते चलें कि कर्ज में डूबने की वजह से स्पॉटिफाई (Spotify) को मौजूदा समय में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते ऐसे फैसला लिया गया है।

कर्ज में डूबी स्पॉटिफाई!

कंपनी के सीईओ डेनियल ऐक ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 और 2021 में उनकी कंपनी स्पॉटिफाई (Spotify) ने बड़े पैमाने पर मार्केट से कर्ज लिया था, लेकिन उससे बाद सिचुएशन बिगड़ने की वजह से लोन का पैसा बढ़ते चला गया और अब कंपनी की मुसीबतें भी बढ़ने लगी। जिस वजह से अब छंटनी करने का फैसला किया गया है ताकि कुछ खर्च कम किया जा सके। और कंपनी एक बार फिर पटरी पर लौट आए।

यह भी पढ़ें: शादी के 16 साल बाद भी खुश नहीं हैं Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai! इस तरह हर रोज होती है लड़ाई

Leave a Comment