Bollywood Actress Payal Ghosh ने इस भारतीय खिलाड़ी पर लगाया घिनौना आरोप, टीम इंडिया को जीता चूका है वर्ल्ड कप

Bollywood Actress Payal Ghosh Huge Allegation On Indian Player: बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोस (Payal Ghosh) ने 1 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर भारत के लिए वर्ल्ड कप (World Cup) जीतने वाले खिलाड़ी पर काफी घिनौना आरोप लगाया है, जिसमें उन्होंने उस खिलाड़ी पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और पायल घोस (Payal Ghosh) ने किस भारतीय खिलाड़ी पर आरोप लगाया है।

Payal Ghosh ने लगाया घिनौना आरोप!

Payal Ghosh

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोस (Payal Ghosh) ने जिस खिलाड़ी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वह कोई और नहीं बल्कि भारत को 2011 वर्ल्ड कप (World कप 20211) जीताने वाले खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) हैं, जिनपर पायल ने परेशान करना का भी आरोप लगाया है। दरअसल, सारे मामले की शुरुआत पायल घोस के एक पोस्ट से हुई है। जिसमें उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) और अपनी तस्वीर साझा की और बताया कि दोनों करीब 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

गौतम गंभीर पर लगाया परेशान करना का आरोप

अभिनेत्री पायल घोस (Payal Ghosh) ने शनिवार को एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया की उन्होंने करीब 5 सालों तक इरफ़ान पठान को डेट किया था, जिसकी खबर उनके साथी खिलाड़ी गौतम गंभीर को भी थी, जो लगातार उन्हें मेसज और कॉल के जरिए परेशान करते थे। जिसके बारे में उन्होंने कई बार इरफ़ान को भी बताया था। मगर इरफ़ान ने इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं किया।

इन सभी चीजों के अलावा पायल घोस ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर भी उनका पीछा करने की बात कही है। हालांकि यह सभी बात कितनी सच्ची है, इसका खुलासा होना अभी बाकि है। मगर फैंस द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सिर्फ मनगढ़त कहानियां बना रही हैं। ऐसे में अब सच्चाई का खुलासा होने पर ही सारा मामला क्लियर होगा।

इरफ़ान पठान से सच्चा प्यार करती थीं पायल घोस!

पायल घोस (Payal Ghosh) ने बताया की उन्होंने इरफ़ान पठान को करीब 5 सालों तक डेट किया था। और वह उनसे सच्चा प्यार करती थीं। मगर दोनों का ब्रेकउप हो गया और दोनों अलग हो गए। लेकिन अभी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। साथ ही अभी खिलाड़ियों की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में देखना होगा कि यह कहानी क्या मोड़ लेती है।

यह भी पढ़ें: Animal Box Office Collection: Ranbir Kapoor की फिल्म Animal ने रिलीज के पहले ही दिन मचाया गदर, शाहरुख़ की फिल्म पठान को छोड़ा पीछे

Leave a Comment